धुरंधर 2 की धीमी पड़ी रफ्तार, रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन कमाए इतने करोड़

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar 2 Day 15: रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम कर रही है। फिल्म ने भारत में 15 दिन के अंदर 900 करोड़ (नेट कलेक्शन) से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली है। 

धुरंधर 2 की धीमी पड़ी रफ्तार, रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन कमाए इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज अब धीमा पड़ता दिख रहा है। पहले के दिनों की तुलना में अब फिल्म की कमाई धीमी हुई है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने 15 दिनों में भारत में 900 करोड़ (नेट कलेक्शन) से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की फिल्म ने आज यानी 02 अप्रैल को 17.80 करोड़ की कमाई की है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,487.17 करोड़ (ग्रॉस) हो गया है।

धुरंधर: द रिवेंज की कमाई में आई गिरावट

sacnilk के मुताबिक, धुरंधर: द रिवेंज का आज का कलेक्शन बुधवार के कलेक्शन से कम रहा है। धुरंधर: द रिवेंज ने बुधवार को 20.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। कल की तुलना में आज की कमाई में 11.4 पर्सेंट की कमाई आई है। धुरंधर: द रिवेंज का 15 दिन का कलेक्शन भारत में 937.32 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो आज फिल्म ने 21.30 करोड़ की कमाई की है।

धुरंधर: द रिवेंज ने आज किस भाषा में की कितनी कमाई?

धुरंधर: द रिवेंज ने रात 10 बजे तक के डेटा के मुताबिक, आज हिंदी भाषा में 16.50 करोड़ की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में 10 लाख की कमाई की है। मलयालम भाषा में रणवीर सिंह की फिल्म ने 5 लाख की कमाई की है। तमिल भाषा में फिल्म ने 30 लाख की कमाई की है। वहीं, तेलुगु भाषा में फिल्म ने 85 लाख की कमाई की है।

धुरंधर: द रिवेंजफिल्म की कमाई
पहला हफ्ता674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता245.35 करोड़
15वां दिन17.80 करोड़
टोटल कमाई937.32 करोड़

धुरंधर: द रिवेंज के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

धुरंधर: द रिवेंज में आज सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 10.46 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 18.77 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 21.92 पर्सेंट रही है। रात के शोज का डेटा अभी रिलीज नहीं किया गया है। इस तरह आज के शोज की ऑक्यूपेंसी 17.05 पर्सेंट रही।

धुरंधर: द रिवेंज 14 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने पुष्पा 2, बाहुबली 2 और जवान जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। आदित्य धर की ये फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। धुरंधर: द रिवेंज को रणवीर सिंह के करियर की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।