Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर-2 ने 13वें दिन तोड़े ये रिकॉर्ड, लेकिन नहीं कर पाई यह करिश्मा
Dhurandhar 2 Day 13 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती चली जा रही है। जानिए 13वें दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा कहां तक जा पहुंचा है।

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने दूसरे मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 27.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा सोमवार के मुकाबले 9.7% ज्यादा था। इसके साथ ही 13वें दिन तक फिल्म का कुल नेट डॉमेस्टिक कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड मार्केट की बात करें तो फिल्म अब तक 1,427.41 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और आगे भी यह सिलसिला जारी रह सकता है।
जानिए अभी तक टूट चुके हैं कौन से रिकॉर्ड?
धुरंधर 2 अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में काफी ऊपर आ गई है। इसने 'KGF: चैप्टर 2' (859.70 करोड़), 'RRR' (782.20 करोड़) समेत 'कल्कि 2898 AD' (646 करोड़) के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द राइज' के हिंदी वर्जन (812.14 करोड़) का रिकॉर्ड भी अब 'धुरंधर 2' के नाम हो चुका है। हालांकि इस सबके बावजूद माना जा रहा था कि मंगलवार (13वें दिन) को धुरंधर-2 वो कमाल नहीं कर पाई, जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। माना जा रहा था कि मंगलवार को यह 900 करोड़ क्लब में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
धुरंधर-2 ने तोड़ा पार्ट-1 की कमाई का रिकॉर्ड
इस सीक्वल मूवी ने अपने ही पहले पार्ट 'धुरंधर' को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। 'धुरंधर 1' का लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन 895 करोड़ रुपये था, जिसे 'धुरंधर 2' ने मात्र 13 दिनों में ही पार कर लिया है। फिल्म के दूसरे वीकेंड की कमाई भी कमाल की रही है। इसने दूसरे वीकेंड पर 141.5 करोड़ रुपये कमाए, जो पहले पार्ट के मुकाबले कहीं ज्यादा है। फिलहाल देश भर में फिल्म के करीब 17,862 शोज चल रहे हैं, और सबसे क्रेजी रिस्पॉन्स इसे हिंदी वर्जन से मिल रहा है। हिंदी बेल्ट में इसकी ऑक्युपेंसी 26% के करीब है।
1000 करोड़ क्लब पर नजरें, क्या रचेगी इतिहास?
ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म की असली परीक्षा अब शुरू होगी। 'धुरंधर 2' का अगला मुकाबला भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी फिल्मों से है। यह फिल्म अभी एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (1,030.42 करोड़) और 'पुष्पा 2: द राइज़' (1,234.10 करोड़) के टोटल इंडिया नेट कलेक्शन से पीछे है। हालांकि जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे लगता है कि जल्द ही यह 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'धुरंधर 2' इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर पाएगी या नहीं।
(कमाई के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं)
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


