Dhurandhar 2 Box Office Day 34 : भूत बंगला से टक्कर पर भी रणवीर की फिल्म नहीं मान रही हार, कर ली है इतनी कमाई

Apr 21, 2026 10:19 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर 2 की रिलीज के बाद कई मूवीज रिलीज हुई हैं, लेकिन कोई भी धुरंधर 2 के क्रेज को खत्म नहीं कर पाई है। अब फिल्म ने जानें 34वें दिन कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

Dhurandhar 2 Box Office Day 34 : भूत बंगला से टक्कर पर भी रणवीर की फिल्म नहीं मान रही हार, कर ली है इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 19 मार्च को रिलीज हुई थी। आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई हुई है। कई फिल्में इस बीच रिलीज हुई हैं, लेकिन धुरंधर ने अभी तक हार नहीं मानी है। बीच में फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी, लेकिन वीकेंड पर फिर फिल्म ने लंबी उछाल मारी। अब धुरंधर 2 के मंगलवार के कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है तो जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ कमाए हैं।

फिल्म की रिलीज को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है और इसके बावजूद फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपनी जगह बनाए रख रही है और कमाई भी जारी रख रही है। अब सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को यानी कि 34वें दिन धुरंधर 2 ने 1.47 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने भारत में टोटल नेट 1,118.76 करोड़ कमाए हैं। वहीं ग्रॉस फिल्म ने 1,339.20 करोड़ की कमाई की है।

देखें वीकली फिल्म ने कितनी कमाई की है

वीकलीकलेक्शन
पहला हफ्ता674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता263.65 करोड़
तीसरा हफ्ता110.60 करोड़
चौथा हफ्ता54.70 करोड़
टोटल1,118.76 करोड़

धुरंधर 2 की स्टोरी

धुरंधर 2 की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान की ल्यारी गैंग में शामिल होकर उनका ही खात्मा करता है। धुरंधर में जहां फिल्म की कहानी दिखाई थी कि कैसे रणवीर का किरदार जसकिरत वहां रहकर भारत के दुश्मनों को खत्म करता है।

वहीं धुरंधर 2 में बैक स्टोरी पर ज्यादा फोकस किया है कि कैसे जसकिरत स्पाई बनता है जो कि काफी इमोशनल स्टोरि होती है। फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंदौर भी हैं।

धुरंधर ने कितने करोड़ कमाए थे

धुरंधर के पहले पार्ट धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1,307.35 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और इस साल फरवरी के एंड तक थिएटर में कमाल करती रही थी।

धुरंधर 2 की वजह से बदली थी भूत बंगला की डेट

बता दें कि धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कमाल की वजह से भूत बंगला की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था। पहले फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की धमाकेदार कमाई को देखते हुए मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे फिल्म की सक्सेस से काफी खुश हैं, लेकिन डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है कि दोनों फिल्मों को अपना-अपना समय मिलना चाहिए इसलिए वे अब भूत बंगला को 17 अप्रैल को रिलीज करेंगे। वहीं भूत बंगला का एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू भी रखा गया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।