Dhurandhar 2 Day 21 : धुरंधर 2 की रफ्तार हुई धीमी, जानें फिल्म का डे 21 का कलेक्शन

Apr 08, 2026 09:47 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar 2 Day 21 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने डे 20 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,033.37 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं अब सबकी नजर डे 21 के कलेक्शन पर है।

Dhurandhar 2 Day 21 : धुरंधर 2 की रफ्तार हुई धीमी, जानें फिल्म का डे 21 का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Report: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच दिया है। ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। अब इसके आगे सिर्फ अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ है। यही कारण है कि अब सबकी नजरें ‘धुरंधर 2’ के डे 21 के कलेक्शन पर है। चलिए आपको ‘धुरंधर 2’ की डे21 की कमाई जानते हैं। ध्यान रहे, डे 21 की कमाई का आंकड़ा हर एक घंटे में अपडेट होगा।

Dhurandhar 2 Day 21: ‘धुरंधर 2’ का डे 21 का कलेक्शन

सुबह 7 बजे तक: रणवीर सिंह की फिल्म ने 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की है।

सुबह 8 बजे तक: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने 0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

सुबह 9 बजे तक: स्पाई थ्रिलर फिल्म ने 0.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

सुबह 10 बजे तक: ‘धुरंधर’ ने 0.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।

सुबह 11 बजे तक: ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 0.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

दोपहर 12 बजे तक: रणवीर सिंह की फिल्म ने 1.05 करोड़ का कलेक्शन किया है।

दोपहर 1 बजे तक: ‘धुरंधर 2’ ने 1.55 करोड़ रुपये कमाए हैं।

दोपहर 2 बजे तक: फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

दोपहर 3 बजे तक: आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 2.63 करोड़ रुपये की कमाई की है।

शाम 4 बजे तक : फिल्म ने 3.39 करोड़ रुपये कमाए हैं।

शाम 5 बजे तक : धुरंधर द रिवेंज 2 ने 4.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

शाम 6 बजे तक : आदित्य धर की धुरंधर 2 ने 4.66 करोड़ की कमाई की है।

शाम 7 बजे तक : रणवीर सिंह की फिल्म ने 5.23 करोड़ की कमाई कर ली है।

रात 8 बजे तक : धुरंधर 2 ने 5.87 करोड़ की कमाई कर ली है।

रात 9 बजे तक : फिल्म ने 9 बजे तक 6.62 करोड़ की कमाई की है।

‘धुरंधर 2’ की अब तक की कमाई

‘धुरंधर 2’ ने डे 20 तक, भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 1,033.37 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,641.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘पुष्पा 2’ vs ‘धुरंधर 2’

‘पुष्पा 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,234.10 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,033.37 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1641.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मतलब ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने के लिए अभी ‘धुरंधर 2’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस से 200.73 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 100.89 करोड़ कमाने हैं।

फिल्मभारतीय बॉक्स ऑफिसवर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
पुष्पा 21234.10 करोड़ रुपये1742.10 करोड़ रुपये
धुरंधर 21033.37 करोड़ रुपये1641.21 करोड़ रुपये

अमीषा पटेल vs जाकिर खान

जाकिर खान ने स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस से बॉलीवुड को मिर्ची लगी है। इस पर अब अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘यार, नेगेटिविटी फैलाना बंद करो। फिल्म इंडस्ट्री ने ‘धुरंधर’ को वैल्यू और रिस्पेक्ट दी है! शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल, ऋतिक रोशन, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ 1 नहीं, बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट्स दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। चिल। गदर बहुत सालों से सबने पहले ही मचाई है और आगे भी मचाएंगे।’

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ से आगे निकल गई है। हालांकि, ‘धुरंधर’ की कहानी और गाने ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा अच्छी थी। यही कारण है कि लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 5 में से 3.5 रेटिंग दी है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।