Dhurandhar 2 Day 20: ‘धुरंधर 2’ की डे 20 की कमाई, ‘बाहुबली 2’ को दी मात, बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

Apr 07, 2026 09:30 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ काे मात दे डाली है।

Dhurandhar 2 Day 20: ‘धुरंधर 2’ की डे 20 की कमाई, ‘बाहुबली 2’ को दी मात, बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

Dhurandhar 2 vs Baahubali 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ‘धुरंधर 2’ से पहले नंबर 1 पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और नंबर 2 पर प्रभास की ‘बाहुबली 2’ थी। वहीं अब ‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ को मात देकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में नंबर 2 पर अपनी जगह बना ली है। आइए आपको ‘धुरंधर 2’ का डे 20 का कलेक्शन बताते हैं।

‘धुरंधर 2’ की डे 20 की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 21वें दिन (डे 20) भारतीय बॉक्स ऑफिस से रात 9 बजे तक 9.09 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने डे20 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,032.86 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘बाहुबली 2’ vs ‘धुरंधर 2’

प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 1,030.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने डे 0 से लेकर डे 20 तक कुल 1,032.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। मतलब ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ को मात दे दी है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

‘धुरंधर 2’ का डे 20 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की कमाई का आंकड़ा अभी तक नहीं आया है। अगर डे 19 तक के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने डे 19 तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,625.72 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘बाहुबली 2’ ने 1788.06 करोड़ का कारोबार किया था।

सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं टॉप 3 फिल्में

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं टॉप 3 फिल्मों की लिस्ट में इस वक्त अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ नंबर 1 पर है। नंबर 2 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ है और नंबर 3 पर प्रभास की ‘बाहुबली 2’ है।

जानिए इन तीनों की कमाई

फिल्मभारतीय बॉक्स ऑफिसवर्ल्डवाइड कलेक्शन
पुष्पा 21,234.10 करोड़ रुपये1,742.10 करोड़ रुपये
धुरंधर 21,032.86 करोड़ रुपये (डे 20 तक)1,625.72 करोड़ रुपये (डे 19 तक)
बाहुबली 21,030.42 करोड़ रुपये1,788.06 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, गौरव गेरा, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और आर माधवन हैं। ये फिल्म 19 मार्च (डे 1) को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं 18 मार्च (डे 0) को इसके पेड प्रिव्यूज रखे गए थे। लाइव हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार्स दिए हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।