Dhurandhar 2 Box Office Day 16: वीकेंड से पहले 'धुरंधर 2' ने बढ़ाई रफ्तार, 16वें दिन कर डाली इतने करोड़ की कमाई

Apr 03, 2026 10:41 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

'धुरंधर 2' रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। उनके अलावा मूवी में संजय दत्त, आर माधवन जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से जान डाल दी है। ऐसे में 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है।

Dhurandhar 2 Box Office Day 16: वीकेंड से पहले 'धुरंधर 2' ने बढ़ाई रफ्तार, 16वें दिन कर डाली इतने करोड़ की कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' का खुमार इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। इस फिल्म ने 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। उनके अलावा मूवी में संजय दत्त, आर माधवन जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से जान डाल दी है। ऐसे में 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। अब तक इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 16वें दिन कितना कमा लिया है।

वीकेंड से पहले क्या रहा हाल?

'धुरंधर: द रिवेंज' का आज का यानी शुक्रवार के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। वहीं, अब इसके शुक्रवार के कलेक्शन आ चुके हैं। sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 16वें दिन खबर लिखने तक 19.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 15 दिन का कलेक्शन भारत में 957.39 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है।

धुरंधर: द रिवेंजफिल्म की कमाई
पहला हफ्ता674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता245.35 करोड़
15वां दिन18.30 करोड़
16वां दिन19.57 करोड़
टोटल कमाई957.39 करोड़

'धुरंधर' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।