Dhurandhar 2 Day 14: ‘धुरंधर 2’ ने आज किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, जानें डे14 की कमाई

Apr 01, 2026 11:26 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 14: ‘धुरंधर 2’ का डे14 का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने आज भारतीय बॉक्स ऑफिस से सबसे कम कमाई की है।

Dhurandhar 2 Day 14: ‘धुरंधर 2’ ने आज किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, जानें डे14 की कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 15 दिन (डे0 से डे14 तक) हो गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि आज (1 अप्रैल) ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने इतिहास भी रचा है और भारतीय बॉक्स ऑफिस से अब तक की सबसे कम कमाई भी की है। आइए आपको आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देते हैं।

डे14 की कमाई

‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते (डे0 से डे8 तक) भारतीय बॉक्स ऑफिस से 674.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिर डे9 पर 41.75 करोड़, डे10 पर 62.85 करोड़, डे11 पर 68.10 करोड़, डे12 पर 25.30 और डे13 पर 27.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं डे14 पर रात 11 बजे तक 20.10 करोड़ की कमाई की है।

टेबल से समझिए

डेबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे043 करोड़ रुपये
डे1102.55 करोड़ रुपये
डे280.72 करोड़ रुपये
डे3113 करोड़ रुपये
डे4114.85 करोड़ रुपये
डे565 करोड़ रुपये
डे656.60 करोड़ रुपये
डे748.75 करोड़ रुपये
डे848.70 करोड़ रुपये
डे941.75 करोड़ रुपये
डे1062.85 करोड़ रुपये
डे1168.10 करोड़ रुपये
डे1225.30 करोड़ रुपये
डे1327.75 करोड़ रुपये
डे1420.10 करोड़ रुपये
कुल कमाई920.02 करोड़ रुपये

किस भाषा में की कितनी कमाई?

डे14 पर ‘धुरंधर 2’ ने कुल 20.10 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिस में से हिंदी में 18.75 करोड़, कन्नड़ में 0.15 करोड़, मलयालम में 0.05 करोड़, तमिल में 0.30 करोड़ और तेलुगू में 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

रचा इतिहास

‘धुरंधर 2’ ने गुरुवार (डे14) तक कुल 920.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात ये है कि आज तक किसी भी हिंदी फिल्म ने 900 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह नहीं बनाई है। मतलब डे14 पर ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रचा है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।