धुरंधर 2 का रिकॉर्ड बनाना जारी, बनी बॉलीवुड की पहली मॉडर्न पैन इंडिया हिट; तेलुगु राज्य में प्रभास को भी पछाड़ा
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को काफी दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने प्रभास को तेलुगु राज्य में पछाड़ दिया है।

धुरंधर 2 की रिलीज को अब 2 महीने पूरे होने वाले हैं। हालांकि अब भी फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। धुरंधर 2 ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि कई साउथ की भाषा जैसे तेलुगु और कन्नड़ भाषा में किया है। पिछले कुछ समय में कई हिंदी फिल्में साउथ में कमाल कर रही हैं। इसी के साथ अब आपको बताते हैं कि धुरंधर 2 बॉलीवुड की पहली मॉडर्न पैन इंडिया हिट फिल्म बन गई है।
धुरंधर 2 का साउथ में कलेक्शन
धुरंधर 2 की बात करें तो इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने भारत में 1139 करोड़ कमाए। वहीं सिर्फ साउथ में फिल्म ने 70 करोड़ कमाए। फिल्म ने 5 साउथ के राज्य में डबिंग के अलावा, ओरिजनल हिंदी वर्जन ने अच्छा परफॉर्म किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन नेट साउथ में 250 करोड़ है यानी नॉर्थ में आरआरआर से ज्यादा। कन्नड़ में धुरंधर 2 ने 125 करोड़ कमाए। यहां अब तक सिर्फ 4 कन्नड़ फिल्मों ने ही इससे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने अमेरिका में प्रभास की फिल्म 'द राजा साहब' को भी पीछे छोड़ दिया, जो कुछ महीने पहले तक किसी हिंदी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
बता दें कि धुरंधर 2 पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं जो पैन इंडिया हिट है। इससे पहले शोले, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और मुघल ए आजम भी यह कमाल कर चुके हैं।
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म धुरंधर 2
धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड भी कमाल किया हुआ है और फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। इस फिल्म ने बाहुबली 2 को पछाड़कर दूसरे नंबर पर जगह बनाई हुई है। वहीं नंबर 1 पर आमिर खान की फिल्म दंगल है। दंगल जहां वर्ल्डवाइड 2070.3 करोड़ के साथ नंबर 1 पर है। दूसरे नंबर पर 1,790.17 करोड़ के साथ धुरंधर 2 है और तीसरे नंबर पर बाहुबली 2 है 1788.06 करोड़ के साथ।
धुरंधर 2 की स्टार कास्ट
धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। यह साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है। पहले पार्ट ने 1300 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम किरदार में थे।
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि आदित्य धर, धुरंधर 2 के बाद अब एक और फिल्म बनाने का सोच रहे हैं जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


