पाक में ट्रेंड कर रहे ये भारतीय गाने और फिल्में, देखिए टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर पाक सरकार ने एक न्यूज चैनल को नोटिस थमा दिया, जबकि वहां की जनता डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पागलों की तरह भारतीय कंटेंट देख रही है।

पाक में ट्रेंड कर रहे ये भारतीय गाने और फिल्में, देखिए टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट

पाकिस्तान में भले ही भारतीय फिल्मों और गानों पर बैन हो, लेकिन वहां की जनता आज भी भारतीय कंटेंट की दीवानी है। यही कारण है कि वहां नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्में और स्पॉटिफाई पर भारतीय गाने ट्रेंड कर रहे हैं। एक तरफ, पाकिस्तानी सरकार वहां के सबसे बड़े न्यूज चैनर ‘जियो न्यूज’ (Geo News) को दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर नोटिस दे रही है। वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तानी जनता पागलों की तरह भारतीय कंटेंट देख और सुन रही है।

क्यों दिया नोटिस?

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 में आदेश दिया था कि टीवी और सिनेमाघरों में भारतीय कंटेंट (फिल्मों, गानों, विज्ञापनों) के प्रसारण पर पाबंदी लगाई जाए है। ऐसे में पाकिस्तान की मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने जियो न्यूज चैनल के आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर आपत्ति जताई और कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। PEMRA का मानना है कि आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते वक्त न्यूज चैनल ने उनके गाने चलाए जिसकी वजह से कोर्ट के आदेश का अनादर हुआ है।

चैनल का तर्क

‘जियो न्यूज’ के एमडी अजहर अब्बास ने इस नोटिस का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तर्क दिया कि आशा भोंसले जैसी महान कलाकार को याद करना एक वैश्विक परंपरा है। आशा भोसले पाकिस्तान की नूर जहान को अपनी बड़ी बहन मानती थीं और वह नुसरत फतेह अली खान जैसे पाकिस्तानी दिग्गजों के साथ काम कर चुकी हैं। उनका कहना है कि युद्ध की वजह से कला और कलाकारों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

यहां देखिए उनका ट्वीट

कौन से गाने सुन और फिल्में देख रही है पाकिस्तानी जनता?

इधर पाकिस्तान की मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी न्यूज चैनल से जवाब मांग रही है। वहीं उधर पाकिस्तानी जनता भारतीय गाने सुन और भारतीय फिल्म देख अपना मनोरंजन कर रही है। ये रहे सबूत

Spotify Charts: पाकिस्तान के टॉप चार्ट्स में भारतीय गाने ट्रेंड कर रहे हैं। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का गाना 'जाइए सजना' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 3 पर है। वहीं करण औजला का गाना ‘बॉयफ्रेंड’ नंबर 6 पर ट्रेंड कर रहा है।

Netflix Pakistan: सिर्फ इतना ही नहीं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी पाकिस्तानी जनता भारतीय फिल्में ही देख रही है। वहां अभी सबसे ज्यादा ‘धुरंधर’, ‘मर्दानी 3’ और ‘वध 2’ जैसी फिल्में पसंद की जा रही हैं इसलिए ये फिल्में पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स की टॉप-10 की लिस्ट में जमी हुई हैं।

टेबल से समझिए

गाने का नामरैंक
हम1
बैरन2
जाइए सजना (धुरंधर 2)3
मजबूर4
खत5
बॉयफ्रेंड (करण औजला)6

यहां देखिए स्पॉटिफाई की ट्रेंडिंग लिस्ट का स्क्रीनशॉट

स्पॉटिफाई की ट्रेंडिंग लिस्ट का स्क्रीनशॉट
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।