Dhurandhar 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग 50 करोड़ के पार, SRK की फिल्मों को दे रही टक्कर
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ सकती है, और इसके संकेत अभी से मिलने से शुरू हो गए हैं।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उन्हें देखकर हर कोई हैरान है। मंगलवार तक इस फिल्म ने करीब 32.50 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन कर लिया था। खास बात यह है कि इस सीक्वल ने अपने पहले पार्ट के ओपनिंग वीकेंड के कुल ओवरसीज कलेक्शन (3.24 मिलियन डॉलर) को भी पछाड़ दिया है। भारत में हुई 16 करोड़ रुपये की बुकिंग को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड प्री-सेल आंकड़ा 48.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। आज यह नंबर 50 करोड़ पार कर जाने की पूरी उम्मीद है।
अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया में दमदार शुरुआत
अन्य देशों में फिल्म की कमाई की बात करें तो इस मामले में धुरंधर-2 सबसे ज्यादा कमाई अमेरिका में कर रही है, जहां चार दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड के लिए करीब 2.25 मिलियन डॉलर की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसमें से 8 लाख डॉलर की कमाई तो सिर्फ प्रीमियर शो से हुई है। अमेरिका में यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग है और अब यह 'ऑल इंडिया रिकॉर्ड' की ओर बढ़ रही है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में भी यह फिल्म सबको चौंका रही है। वहां वीकेंड के लिए करीब 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की टिकटें बिक चुकी हैं।
शाहरुख की फिल्मों को दे रही टक्कर
कनाडा में भी 'धुरंधर 2' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। वहां की सिनेप्लेक्स चेन ने बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 2 लाख कनाडाई डॉलर के टिकट बेच दिए, जिससे मार्केट का कुल आंकड़ा 4 लाख डॉलर के पार पहुंच गया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला यूरोप में देखने को मिल रहा है। जर्मनी में फिल्म ने 10 हजार से ज्यादा टिकटें बेची हैं, जो शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के बराबर है। वहीं, यूनाइटेड किंगडम (UK) में भी 1.50 लाख पाउंड की बुकिंग के साथ यह फिल्म 'पठान' और 'जवान' के स्तर पर बनी हुई है।
200 करोड़ की ओर बढ़ रहे हैं कदम
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की फाइनल एडवांस बुकिंग 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़ा 150 करोड़ से 200 करोड़ रुपये के बीच भी पहुंच सकता है। हालांकि 200 करोड़ का लक्ष्य भारत में वीकेंड की बुकिंग खुलने के बाद और ज्यादा साफ हो जाएगा। फिलहाल जिस रफ्तार से भारत और ऑस्ट्रेलिया में टिकटें बिक रही हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने जा रही है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


