Advance Booking: धुरंधर-2 पहले ही दिन तोड़ेगी यह रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को पछाड़ा

Mar 08, 2026 10:54 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद क्या कमाल करेगी वो तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले दिलचस्प बात यह है कि एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म जलवा कर रही है।

Advance Booking: धुरंधर-2 पहले ही दिन तोड़ेगी यह रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को पछाड़ा

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही धमाका करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में इतिहास रच दिया है और बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रीमियर का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म के प्रीमियर शो के लिए अब तक 10.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ इसने 'स्त्री 2' के 10 करोड़ रुपये के सबसे बड़े प्रीमियर ग्रॉस रिकॉर्ड को धूल चटा दी है। गौर करने वाली बात यह है कि अभी फिल्म की रिलीज में 10 दिन का समय बाकी है, ऐसे में यह आंकड़ा अभी और भी ऊपर जाएगा।

कहां तक पहुंचा एडवांस बुकिंग का आंकड़ा?

आंकड़ों पर गौर करें तो सिर्फ प्रीमियर के लिए ही अब तक 1,75,122 टिकटें बिक चुकी हैं। पूरे भारत में इसके लिए करीब 7,344 शो रखे गए हैं। वहीं फिल्म के पहले दिन की बुकिंग का हाल भी जबरदस्त है। पहले दिन के लिए अब तक 2.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है, जिसके लिए 36,661 टिकटें बुक की गई हैं। हिंदी वर्जन में फिल्म का सबसे दमदार परफॉर्मेंस दिख रहा है, जहां पहले दिन के लिए 5,449 शो लगाए गए हैं। ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म खबर लिखे जाने तक 16 करोड़ 57 लाख रुपये कमा चुकी है।

पहले पार्ट के बाद टकटकी लगाए बैठे हैं फैंस

नेशनल अवॉर्ड विनर आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पार्ट-1 ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जिसके बाद पार्ट-2 पर दर्शक टकटकी लगाए बैठे हैं। एक बार फिर स्पाई एक्शन थ्रिलर के साथ बड़े पर्दे पर कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। फिल्म की स्टार कास्ट काफी तगड़ी है। इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, और यामी गौतम जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद अब देखना यह होगा कि दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर क्या झंडे गाढ़ता है।

पेड प्रीमियर शो में रिकॉर्ड तोड़ेगी यह फिल्म

बता दें कि 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन फैंस के लिए 18 मार्च को ही पेड प्रीमियर शो आयोजित किए जा रहे हैं। पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे बड़े सिनेमाघरों में टिकटों की डिमांड बहुत ज्यादा है। जिस तरह की रफ्तार से टिकटें बिक रही हैं, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर कई बड़े धमाके कर सकती है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।