धुरंधर 2 इस एक्ट्रेस को नहीं आई पसंद, हॉल में न जाने की दी सलाह, फिल्म में दिखाई हिंसा पर भी भड़कीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धुरंधर 2 को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, पूर्व लोकसभा सांसद और एक्ट्रेस राम्या को ये फिल्म पसंद नहीं आई हैं। उन्होंने फिल्म को निराश करने वाली बताया है। उनका मानना है कि दर्शकों को हॉल में जाकर ये फिल्म देखने की जरूरत नहीं है। 

धुरंधर 2 इस एक्ट्रेस को नहीं आई पसंद, हॉल में न जाने की दी सलाह, फिल्म में दिखाई हिंसा पर भी भड़कीं

धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ के मार्क को पार कर लिया था और आज भी फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। धुरंधर की तारीफों के बीच पूर्व लोकसभा सांसद और एक्ट्रेस राम्या को रणवीर सिंह की फिल्म पसंद नहीं आई है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपना पैसा और समय बर्बाद न करते हुए फिल्म को हॉल में नहीं देखना चाहिए। राम्या ने फिल्म में दिखा हिंसा पर भी नाराजगी जताई है।

धुरंधर 2 को बताया बोरिंग सबजेक्ट

राम्या ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया,"अभी धुरंधर 2 देखी और वाह! किसी आशाजनक चीज को एक कठिन टेस्ट में कैसे बदलना है, उसकी मास्टरक्लास है। यह किसी ऐसे सबजेक्ट की टेक्स्टबुक पढ़ने जैसा है जिसके चैप्टर कभी खत्म नहीं होते और एक समय ऐसा आता है जब आपका दिमाग हार मान लेता है और आपके सामने घट रही भयावहता को देखकर घोर निराशा के कारण आपको हंसी आने लगती है।"

सिनेमाघरों में न जाने की दी सलाह

राम्या ने आगे कहा कि अगर आप इसे सच में देखना चाहते हैं तो खुदपर एक एहसान करिए और इसे हॉल में देखकर अपना पैसा और समय बर्बाद मत करिए। उन्होंने कहा कि धुरंधर ऐसा कंटेंट है जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखना सबसे अच्छा है, जहां एक क्लिक में आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

डायरेक्शन, डायलोग्स, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और एक्टिंग को बताया बेकार

राम्या ने कहा कि फिल्म का डायरेक्शन, डायलोग्स, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और एक्टिंग सब जितना फिल्म से उम्मीद थी उससे घटिया है। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उन्हें बताया ही नहीं कि 19 मार्च को रिलीज है और डेडलाइन पास आ रही है। या इससे भी बुरा, उन्हें पता था और उन्होंने कहा- हां परफेक्ट है, भेज दो।

धुरंधर पार्ट 1 से की तुलना

पहले पार्ट से तुलना करते हुए राम्या ने लिखा- धुरंधर पार्ट 1 में लोग हूटिंग कर रहे थे, ताली बजा रहे थे, वाइब कर रहे थे। एक एनर्जी थी। लोग इंगेज हो रहे थे। इस बारे दर्शक ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे थे। आप हॉल में सबकी निराशा को महसूस कर सकते थे।

राम्या ने कहा जो लोग भी ये कह रहे हैं कि रणवीर ने अपने कंधों पर फिल्म उठाई है, उन्होंने असल में क्या किया? क्योंकि जो मुझे दिख रहा था वो केवल उनके बाल थे। पहले पार्ट में उनके बालों में एक पर्सनालिटी थी, प्रेजेंस और किरदार था। लेकिन इस वाले में वो बस वहां थे।

राम्या बोलीं- तुम इससे बेहतर हो

राम्या ने फिल्म में दिखाई हिंसा पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ये फिल्म नहीं है, ये बस एक विजुअल हैंडबुक थी (एक ऐसी हैंडबुक जो होनी ही नहीं चाहिए) कि हिंसा कितने क्रिएटिव तरीके से हो सकती है। ऐसा लगता है कि डायरेक्टर का अपने साथ ही कम्पटीशन कि मैं अगले सीन और कितना हिसंक/मजाकिया बना सकता हूं। उन्होंने आखिरी में लिखा- रणवीर तुम इससे बेहतर हो और आदित्य धर प्रोपेगेंडा का दौर चला गया है। उससे निकल आइए।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।