'धुरंधर 2' में इस एक्टर के काट दिए गए कई सीन्स, अब कहा- 'मैं बहुत दुखी था, लेकिन एक दिन अचानक...'

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

रिलीज के साथ ही 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त जैसे स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया।  

'धुरंधर 2' में इस एक्टर के काट दिए गए कई सीन्स, अब कहा- 'मैं बहुत दुखी था, लेकिन एक दिन अचानक...'

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' इस वक्त का देश ही नहीं, विदेश में भी धूम मचा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह की धांसू परफॉर्मेंस की हर कोई तारीफ कर रहा है। ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त जैसे स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। ये स्पाई थ्रिलर 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फ्रैंचाइजी में से एक बन गई है। फिल्म में काम करने वाला छोटा या हो बड़ा हर स्टार्स अपने आप को इस लकी समझ रहा है, लेकिन 'धुरंधर 2' का एक ऐसा एक्टर है, जो काफी नाखुश हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो और किसी बात को लेकर उन्हें बुरा लगा।

'मुझे लगा कि यह किसी आतंकवादी का नाम है'

दरअसल, हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि विक्रम भांबरी हैं। 'धुरंधर' में विक्रम ने रणवीर सिंह के गैंग के सदस्यों में से एक, शकील कमांडो का किरदार निभाया है। ऐसे में अब विक्रम ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने इसी किरदार को याद किया और बताया कि जब उन्हें फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था और उसके किरदार के नाम के बारे में बताया गया था। उन्होंने कहा, 'उस समय, मुझे लगा कि यह किसी आतंकवादी जैसा नाम लग रहा है। लेकिन फिर मैंने खुद से कहा, कम से कम मेरा कोई नाम तो है और मैं सिर्फ एक एक्स्ट्रा नहीं हूं। थिएटर में हम सीखते हैं कि अगर आपके किरदार का कोई नाम होता है, तो इसका मतलब है कि आपकी भूमिका अहम है। बाद में, जब हमने काम शुरू किया, तो हमें बताया गया कि हम गैंग के सदस्य हैं; हम रणवीर के साथ हैं। यह सुनकर सच में बहुत अच्छा लगा।'

मेरे लिए बहुत निराशाजनक था

विक्रम भांबरी ने आगे बताया कि फिल्म के फाइनल कट में उनके कई सीन काट दिए गए थे। उन्होंने कहा, 'लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो मुझे उसमें अपनी उतनी मौजूदगी और विजिबिलिटी नहीं दिखी, जितनी हमने शूट की थी। जब मैंने अपने माता-पिता के साथ Part 1 देखी, तो मुझे बहुत दुख हुआ। एक एक्टर विजिबिलिटी चाहता है, इसलिए मैं कुछ दिनों तक परेशान रहा, क्योंकि मेरे कई सीन, जो हमने शूट किए थे, काट दिए गए थे - शायद कुछ ऐसे कारणों से जिन्हें टाला नहीं जा सकता था। लेकिन यह मेरे लिए बहुत निराशाजनक था। मेरे माता-पिता मुझसे कहते रहे कि मुझे शुक्रगुजार होना चाहिए, लेकिन दिल हमेशा बात नहीं मानता।'

एक पल ने सब कुछ बदल दिया।

विक्रम ने आगे बताया कि कैसे एक डिलीवरी वाले के साथ हुई एक अचानक की बातचीत के बाद हालात बदल गए। उन्होंने कहा, 'फिर कुछ ऐसा हुआ; दूसरे दिन एक डिलीवरी वाला आया और बोला, 'सर, मैंने आपको कल देखा था... आप धुरंधर में रहते हैं, है ना?' उस एक पल ने सब कुछ बदल दिया। मैं दुनिया का सबसे खुश इंसान बन गया।' बस इसी पल के बाद, उन्होंने अपने सीन काटे जाने के बारे में सोचना छोड़ दिया और इसके बजाय 'धुरंधर' जैसे बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए खुद को शुक्रगुजार महसूस किया। उन्होंने आगे कहा कि अब वह बस फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।