'धुरंधर 2' एक्टर मुस्तफा की पत्नी को हिंदुओं के लिए कमेंट्स पर किया गया ट्रोल- बोलीं- 'कहीं और जाकर रो'

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

'धुरंधर 2' में सेलिब्रिटी ट्रेनर से अभिनेता बने मुस्तफा के काम को काफी पसंद किया गया। इस बीच, मुस्तफा की पत्नी राधिका पांडे के पुराने ट्वीट्स फिर से ऑनलाइन सामने आने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कुछ नेटिजन्स ने उन पर हिंदुओं को 'बुरा कहने' का आरोप लगाया है।

'धुरंधर 2' एक्टर मुस्तफा की पत्नी को हिंदुओं के लिए कमेंट्स पर किया गया ट्रोल- बोलीं- 'कहीं और जाकर रो'

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' हर तरफ बवाल मचा रही है। इस फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों ने भी काफी धूम मचाई है। 'धुरंधर 2' की आंधी में बॉलीवुड की कई फिल्में धुआं हो गई हैं। फिल्म मेकर आदित्य धर की 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी जैसे सितारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे में 'धुरंधर 2' में भारतीय जासूस रिजवान के रोल में नजर आए मुस्तफा अहमद भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सेलिब्रिटी ट्रेनर से अभिनेता बने मुस्तफा के काम को काफी पसंद किया गया। इस बीच, मुस्तफा की पत्नी राधिका पांडे के पुराने ट्वीट्स फिर से ऑनलाइन सामने आने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कुछ नेटिजन्स ने उन पर हिंदुओं को 'बुरा कहने' का आरोप लगाया है। ऐसे में अब राधिका ने ट्रोलर्स पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया।

राधिका को लेकर बोले ट्रोल्स

एक एक्स यूजर @farzlicioustahe ने एक्स (ट्विटर) पर स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'सिर्फ इसलिए कि किसी ने मुल्ला से शादी की है, इसका मतलब धुरंधर नहीं है। बदला लेने वाले अभिनेता मुस्तफा की पत्नी राधिका को हिंदुओं और यहां तक कि भारत के राष्ट्रपति के बारे में बुरा बोलने का अधिकार है, जो आदिवासी एसटी समुदाय से थे।' वहीं एक दूसरे यूजर ने भी कमेंट किया। उसने लिखा, 'मुस्तफा भाई ने इसे लेकर हिंदुओं को बचाया।'

मुस्तफा की पत्नी ने ट्रोलर्स पर किया पलटवार

ट्रोल्स के इस कमेंट्स पर राधिका बुरी तरह से भड़क गईं। ट्रोल्स को करारा जवाब देते और उन पर तंज कसते हुए राधिका ने कहा, 'मुस्तफा तुम्हारा भाई नहीं है। कहीं और जाकर रो।' राधिका का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या था राधिका का वो कमेंट

सबसे पहले बता दें कि राधिका ने खुद कोई ट्वीट नहीं किया है, बल्कि उन्होंने कुछ ट्वीट्स पर कमेंट किया, जिसको लेकर अब वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, अपने पुराने ट्वीट्स में, राधिका ने भारत की प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू के एक पोस्ट का जवाब दिया, जिन्होंने गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि दी थी, और लिखा, "सत्य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में सद्भाव और समानता लाकर दुनिया की भलाई का रास्ता बनाता है। वे पूरी इंसानियत के लिए प्रेरणा का सोर्स हैं।" इस पर, राधिका ने जवाब दिया, "साफ तौर पर आपके लिए नहीं।" वहीं, एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक फेमस जर्नलिस्ट को जवाब देते हुए लिखा था, "जलन मत करो। भक्त पार्टी तुम्हें कुछ गोमूत्र देगी।" एक अपमानजनक बात का इस्तेमाल करते हुए।

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।