धुरंधर में साथी एक्टर्स से इनसिक्योर थे आर माधवन और रणवीर सिंह? मानव गोहिल ने दिया जवाब

Apr 07, 2026 08:05 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर फिल्म में इतने सारे एक्टर्स होने के बाद क्या रणवीर सिंह और आर माधवन के मन में इनसिक्योरिटी थी? इंटेलिजेंस अफसर सुशांत बंसल का रोल निभाने वाले मानव गोहिल ने इसका जवाब दिया है।

धुरंधर में साथी एक्टर्स से इनसिक्योर थे आर माधवन और रणवीर सिंह? मानव गोहिल ने दिया जवाब

धुरंधर फिल्म के दोनों पार्ट्स में कई बड़े एक्टर्स ने साथ काम किया है। इंडस्ट्री में अक्सर प्रतिस्पर्धा और दूसरे का रोल छोटा करवाने के किस्से भी सामने आते रहते हैं। इस मूवी में क्या एक्टर्स के बीच इनसिक्योरिटी थी? इस बात का जवाब दिया है मानव गोहिल ने। मानव धुरंधर में छोटे रोल में थे। उनके ज्यादातर सीन आर माधवन के साथ थे। उन्होंने बताया कि सेट पर रणवीर सिंह और आर माधवन का व्यवहार कैसा होता था।

बताया कितने सिक्योर हैं माधवन

मानव गोहिल फ्रीप्रेस जर्नल से बात कर रहे थे। एक्टर्स के बीच इनसिक्योरिटी पर बोले, 'मुझे लगता है स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले के मामले में हम सब बराबरी पर ही थे। समाज में जब हम बाहर निकलते हैं तब अलग पोजिशन हो सकती है लेकिन इंडस्ट्री में हम सब किरदार ही हैं। मेरे ज्यादातर सीन माधवन के साथ थे। मैंने उनसे सीखा कि वह कितने सिक्योर हैं। वह इतने सिक्योर हैं कि मुझे अपनी लाइन्स तक दे देते थे। बोलते थे, 'शायद मानव को ये लाइन बोलनी चाहिए।' उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट से एक लाइन लेकर दी और बोले, 'मानव को ये दे देते हैं क्योंकि ये बढ़िया लगेगी।' '

भाई की तरह मदद करते हैं माधवन

मानव ने कहा कि माधवन बड़े भाई की तरह हैं। जब आपको जरूरत होगी, आपका हाथ थामेंगे। वह सही गलत बताएंगे और सीन में मदद करेंगे। वह एक आर्टिस्ट की तरह आपकी मदद करते हैं। मानव ने बताया कि यह क्रिएटिव प्रॉसेस होती है और इसके पीछे कोई अजेंडा नहीं होता।

रणवीर हैं चिल एक्टर

रणवीर के बारे में मानव ने बताया कि रणवीर में भी कोई इनसिक्योरिटी नहीं थी। मानव ने कहा कि वे लोग ऐसे नहीं हैं। उन्होंने प्रतिस्पर्धी एक्टर देखे हैं। मानव ने बताया कि टीवी के टाइम उनके साथ ऐसे एक्टर्स ने काम किया है। उन्होंने रणवीर की तारीफ की। बोले, 'वह बहुत चिल हैं। वह बहुत अच्छे हैं। वह आपसे ऐसे बात नहीं करेंगे कि वह 'द रणवीर सिंह' हैं। वह आपको पकड़ लेंगे और बोलेंगे, 'मानव सर, क्या सीन है। वह बच्चों जैसे हैं।''

मानव गोहिल का रोल

मानव गोहिल धुरंधर फिल्म में सुशांत बंसल नाम के सीनियर आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के अफसर बने हैं। वह स्ट्रेटजिस्ट हैं और ट्रेनिंग भी देते हैं। फिल्म की सक्सेस के बारे में मानव गोहिल ने इंडिया टुडे को बताया था कि किसी को यकीन नहीं हो रहा कि फिल्म इतनी सफल हो गई है। उन्होंने बताया था कि पूरी दुनिया से इतने कॉल्स आ रहे हैं जितने उनके बर्थडे पर भी नहीं आए।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।