धुरंधर 2 में संजय दत्त को मारने से पहले हीरव मेहता के मन में था क्या डर? बोले- उनके ही गाने तम्मा-तम्मा पर उड़ाया
धुरंधर 2 फिल्म इसमें काम करने वाले लोगों के लिए भी यादगार अनुभव रही। हीरव मेहता ने जब संजय दत्त को उनके ही गाने तम्मा-तम्मा पर उड़ाया तो उनके मन में एक डर था।

धुरंधर के दोनों पार्ट्स में छोटे किरदार भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे। वह लुल्ली डकैत हों या फिर संजय दत्त की गाड़ी में टक्कर मारने वाला बलोच लड़का। यह रोल हीरव मेहता ने निभाया था। फिल्म रिलीज के बाद इस पर कई सारे मीम्स बने। हीरव भी फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू में हीरव ने बताया है कि चौधरी असलम बने संजय दत्त को मारने से पहले उन्हें किस बात का डर लग रहा था।
सुइसाइड बॉम्बर बनने की प्रैक्टिस
हीरव मेहता स्क्रीन से बात कर रहे थे। धुरंधर द रिवेंज में अपने सीन पर बोले, 'जिस दिन सुबह मुझे स्क्रिप्ट मिली, मुझे पता चला कि मैं एसपी असलम को मारने जा रहा हूं, मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा। मैं बहुत नर्वस था पर ये मेरा नाम रौशन करने का टाइम था। सुइसाइड बॉम्बर बना था तो प्रैक्टिस करता रहा। मुझे वही मानसकिता बनानी थी। जब सेट पर पहुंचा तो आदित्य धर ने बहुत शानदार ब्रीफिंग दी। उन्होने समझाया कि उस कैरेक्टर का माइंडसेट क्या है। सब कुछ बहुत आसानी से हो गया।'
क्या चल रहा था हीरव के दिमाग में
हीरव ने यह भी बताया कि आदित्य धर ने उनसे क्या कहा था। वह बोले, 'मुझे जो ब्रीफिंग मिली थी कि मैं बलोचिस्तान में शिरानी साहब का राइट हैंड हूं। उनका भतीजा जो कि मेरा बहुत अच्छा दोस्त था, उसकी हत्या हो गई है मुझे इसी बात का बदला लेना है। उन लोगों ने बलोचिस्तान के पानी में जहर भी मिलाया था जिससे बच्चे मर रहे थे। आदित्य धर ने बोला कि सोचो तुम्हारे आसपास सारे लोग बलोचिस्तान में मर रहे हैं और तुम्हें बदला लेना है और अपनी जान कुर्बान करनी है। मैं इसी माइंडसेट में था।'
संजय दत्त के देखकर कैसा लगा?
हीरव पहले भी कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि संजय दत्त से मुलाकात के पहले वह काफी नर्वस थे। उन्होंने फिर से वो दिन याद किया, 'मैं संजू बाबा से मिलते वक्त बहुत नर्वस था। मैंने उन्हें रेंज रोवर से निकलते देखा, वह अपनी स्टाइल में चल रहे थे, उनके चेहरे पर इतना इंटेंस लुक था कि मैं उनसे बात नहीं कर पाया। हम शूट के पहले मिले और वह एसपी असलम के गेटअप में थे।' हीरव बताते हैं कि संजय दत्त को ऐसे देखकर वह और नर्वस हो गए हालांकि वह बहुत गर्मजोशी से मिलने वाले इंसान हैं।
हीरव को था इस बात का डर
हीरव ने बताया कि संजू बाबा को उनके ही गाने तम्मा-तम्मा पर मारा था, इस पर लोगों के काफी सारे कमेंट्स आए। उन्हें पहले लग रहा था कि वह एसपी असलम को मारेंगे तो बहुत नफरत मिलेगी लेकिन इसका उलटा हुआ। लोगों ने हीरव को खूब प्यार दिया। हीरव बोलते हैं, 'लोग सड़कों पर गाड़ी रोककर बोलते थे कि भाई एसपी को क्या उड़ाया है। मैंने एक जिन्न को मारा था इसलिए बहुत प्यार मिला।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


