धुरंधर 2 के शिरानी साहब इस गाने में बने हैं बुजुर्ग आशिक, बोले-सलमान खान को देखकर आइडिया आया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिमल ओबरॉय ने धुरंधर 2 में कमाल की एक्टिंग की है। अब उनका एक गाना देखकर आपको झटका लग सकता है। गाने का टाइटल फिरदौस है जिसे उन्होंने खुद गया है। मजेदार बात है कि गाने की इंस्पिरेशन सलमान खान हैं।

firdaus song

धुरंधर 2 के शिरानी साहब यानी बिमल ओबरॉय फिर से चर्चा में हैं। वजह इस बार फिल्म नहीं उनका रीसेंटली रिलीज हुआ गाना है। इंट्रेस्टिंग बात है कि यह गाना उन्होंने सलमान खान से इंस्पायर्ड होकर लिखा है। बिमल ने बताया कि वह बाथरूम सिंगर तक नहीं हैं लेकिन यह गाना सिर्फ लिखा ही नहीं बल्कि गाया भी। उन्होंने इस गाने के बननी की इंट्रेस्टिंग कहानी बताई है।

जब सलमान को देख क्रेजी हुईं लड़कियां

बिमल ने गाने की लाइन अपने दोस्त नानू भाई के एक डायलॉग से उठाई। वह बार-बार बोलते थे- शहर की कौन सी वो फिरदौस है। इसके बाद जब वह टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें अपनी इंस्पिरेशन मिल गई जो कि सलमान खान थे। बिमल इस मूवी में आर्मी जनरल बने थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिमल ओबेरॉय बताते हैं, 'मुझे याद है कि विएना में दाईं तरफ बैरीकेड्स थे और लेफ्ट साइड में हजारों लड़कियां सलमान-सलमान चिल्ला रही थीं। वहां से ये ट्रिगर हुआ। मैं उनको विजुअलाइज करके ये गाना लिखने लगा क्योंकि ये गाना ऐसा था जो कि धरमजी या सलमान खान जैसे किसी एक्टर पर सूट कर सकता था।'

कविता जैसा बनाया गाना

बिमल ये लिखी हुई लिरिक्स लेकर प्रसाद के पास पहुंचे। वहां तय किया कि इसमें कोई म्यूजिक या गाना नहीं होगा। वह बताते हैं, 'जब मैंने प्रसाद को सुनाया तो कोई म्यूजिक नहीं था। हमने सोचा कि इसे ऐसे ही रखते हैं- सिलसिला की तरह, जहां अमिताभ बच्चन गुनगुनाते हैं 'ये रात है।' क्योंकि मैं सिंगर तो हूं नहीं, मैं तो बाथरूम में भी नहीं गाता हूं। तो मैंने कहा इसको रिसाइटेशन की तरह ही रखते हैं।'

फनी है फिरदौस का वीडियो

बिमल आगे बताते हैं, 'वहां से प्रासद ने इसके इर्द-गिर्द एक ट्रैक बनाया। इसको इस तरह से लेयर किया कि फील किया जा सके जो बहुत कूल और बहुत ट्रेंडी हो।' फिरदौस में क्या दिखाया जाएगा, इसके लिए बिमल ने थोड़ा मजाकिया अंदाज चुना। वह रोडसाइड रोमियो टाइप दिख रहे हैं।

मिल गए थिएटर के दोस्त

इस बारे में फिरदौस बताते हैं, 'मैं कुछ थिएटर फ्रेंड्स के संपर्क में आया जैसे कि दिलनाज इरानी, प्रियंका चरण, गुनीत, सिमरत हरविंद कौर वगैरह। ये लोग मेरे साथ थिएटर में थे। ये सब कूद पड़े। इस तरह ये बन गया।'

कई सारी फिरदौस

बिमल ओबरॉय के इस गाने के कंपोजर प्रसाद हैं। लिरिक्स बिमल ओबरॉय की हैं। प्रसाद और बिमल ने इसे मिलकर गाया है। इस गाने में अलग-अलग फिरदौस दिखी हैं। दिलनाज इरानी छत वाली फिरदौस, प्रियंका चरण गली वाली फिरदौस, गुनीत कौर चाय वाली फिरदौस, सिमरत ऑटो वाली फिरदौस हैं। बिमल ओबेरॉय इसमें बुजुर्ग आशिक बने हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।