Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने 18 मार्च के दिन कितने करोड़ की कमाई की है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। पेड प्रिव्यू वाले दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

Dhurandhar The Revenge Collection: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मची हुई है। 19 मार्च को फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले, 18 मार्च (बुधवार) को मेकर्स ने इसके पेड प्रिव्यू शोज रखे थे। ये शोज चुनिंदा शहरों में सिमिट स्क्रीन्स पर शाम से शुरू हुए थे इसलिए इसे डे 0 माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने डे0 पर कितने करोड़ की कमाई की है।
डे 0 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पेड प्रिव्यू वाले दिन 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
डे 1 की एडवांस बुकिंग
ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। 19 मार्च के दिन की 9.50 लाख से भी ज्यादा टिकट्स बिकी हैं। इन टिकट्स की एडवांस बुकिंग के जरिए ‘धुरंधर 2’ ने 40.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।
| डे | कलेक्शन |
|---|---|
| डे0 | 44 करोड़ रुपये |
| डे1 | 40.30 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग |
100 करोड़ का आंकड़ा
अगर पेड प्रिव्यू के कलेक्शन (44 करोड़) और पहले दिन की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई (40.30 करोड़) को जोड़ दिया जाए, तो फिल्म रिलीज से पहले ही 84 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रात तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।
कैसी है ‘धुरंधर 2’?
‘धुरंधर 2’ 3 घंटे 45 मिनट की फिल्म है। इस फिल्म में हर कलाकार ने बेहतरीन एक्टिंग की है। क्लाइमैक्स मजेदार है। हालांकि, कुछ कमियां भी हैं। यही कारण है कि लाइव हिन्दुस्तान ने रणवीर सिंह की फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार्स दिए हैं। अगर आपको फिल्म का हिंदी में डिटेल रिव्यू पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


