तो दोबारा हुई है ‘मातृभूमि’ की शूटिंग? ध्रुव राठी बोले- सरकार की इतनी हिम्मत नहीं कि..

लाइव हिन्दुस्तान
share

ध्रुव राठी का कहना है कि सलमान खान की फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ गया, क्योंकि सरकार नहीं चाहती थी कि चीन के बारे में कुछ निगेटिव दिखाया जाए।

Dhruv Raathi
सलमान खान की फिल्म पर ध्रुव राठी ने लगाया आरोप।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' पिछले काफी वक्त से अटकी पड़ी है। फिल्म अनाउंस किए जाने के बाद फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन फिर टीजर की रिलीज के बाद चीजें बदलती गईं। लोगों ने सलमान खान की एक्टिंग का मजाक उड़ाया और फिर फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। अब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आरोप लगाया है कि राजनैतिक कारणों के चलते फिल्म को दोबारा शूट किया गया है। ध्रुव राठी के मुताबिक इसकी वजह यह थी कि सरकार नहीं चाहती थी कि चीन को निगेटिव ढंग से दिखाया जाए।

दोबारा करवाई मातृभूमि की शूटिंग

नई दिल्ली में 11 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव राठी का इस फिल्म को लेकर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ सलमान खान के फैंस का इस बयान पर रिएक्शन गुस्से वाला है, वहीं बाकी लोग इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मालूम हो कि 'मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस' का टाइटल पहले 'गलवान' रखा गया था, जिसे बाद में बदला गया। ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि सरकार चाहती थी कि फिल्म की शूटिंग दोबारा की जाए, ताकि इसमें चीन को थोड़ा दोस्ताना ढंग से पेश किया जा सके।

'सरकार की इतनी हिम्मत नहीं हो..'

ध्रुव राठी ने मीडिया के साथ बातचीत में अपने बयान में कहा, "एक फिल्म आ रही थी सलमान खान की, जिसमें चीन के खिलाफ कुछ चीजें थीं। और सरकार की इतनी हिम्मत नहीं हो रही कि उस फिल्म को रिलीज होने दे।" ध्रुव राठी ने कहा, "सलमान खान की फिल्म की पूरी शूटिंग दोबारा से करवाई गई और यह कहा गया कि 'नहीं नहीं' इसको चीन के फेवर में रखो। हम उसके इतने खिलाफ नहीं जा सकते।" अब ध्रुव राठी का यह बयान और उनकी क्लिप इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है। किसी को ध्रुव की बात पर यकीन है, तो कोई इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश बता रहा है।

कमेंट सेक्शन में भड़की ऑडियंस

ध्रुव राठी के इस बयान ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। एक यूजर ने लिखा- मतलब वो हमारे जवान भी मार दिए और हम चीन भी मेंशन नहीं कर सकते? दूसरे ने लिखा- बिलकुल, यही मामला था। इसीलिए सलमान खान का इस फिल्म में बिलकुल इंट्रेस्ट ही खत्म हो गया। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। बता दें कि फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया जा चुका था। लेकिन फिर इस फिल्म को ऐसा पोस्टपोन किया गया कि जिस मौके पर इसे रिलीज करने की बात चल रही थी, उसके बाद भी काफी वक्त तक इसे रिलीज नहीं किया जा सका है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडतो दोबारा हुई मातृभूमि की शूटिंग? ध्रुव राठी बोले- सरकार की इतनी हिम्मत नहीं..