‘ढोलिडा ढोल रे वागाड़’, इस गाने का मतलब जानते हैं आप? इसके बिना अधूरे हैं गरबे

लाइव हिन्दुस्तान
share

‘ढोलिडा ढोल रे वागाड़, मारे हिच लेवी छे’…गाना पढ़ते ही गरबा करने का मन कर रहा है न? हा हा हा, गरबा बाद में कीजिएगा अभी इस गाने का मतलब समझ लीजिए।

tmkoc
गरबा खेलते हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल और दयाबेन

गुजराती गाना ‘ढोलिडा ढोल धीमो धीमो वागाड़’ के बिना आज गरबा अधूरा माना जाता है। गुजरात के पारंपरिक गरबे हों, बॉलीवुड की गरबा नाइट हो या फिर सोसायटी में होने वाला गरबा, इस गाने के बजते ही लोग थिरकने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गाने पर आप झूमते हैं, उसके बोलों का मतलब क्या है? आखिर इस गाने में ढोल बजाने वाले से क्या कहा जा रहा है और किस देवी के दरबार में गरबा खेलने की बात हो रही है? अगर आप भी अब तक इसके बोलों का मतलब नहीं जानते, तो आइए आपको बताते हैं।

‘ढोलिडा ढोल रे वागाड़, मारे हिच लेवी छे’ का हिंदी में मतलब

ढोलिडा ढोल रे वागाड़, मारे हिच लेवी छे

हिंदी: ऐ ढोली (ढोल बजाने वाले)! ढोल बजा, मुझे 'हिच' (गरबा का एक पारंपरिक नृत्य रूप) लेना है।

ए हिच लेवी छे, रे मारे गरबे घुमवु छे

हिंदी: मुझे हिच लेना है और गरबा में घूमना (नृत्य करना) है।

हे थारे किया माने द्वारे आज हिच लेवी छे

हिंदी: तुम्हें आज किस माता (देवी) के द्वार पर हिच लेना है?

रे मारे अम्बे मां ने द्वार आज हिच लेवी छे

हिंदी: मुझे आज अंबा माता (मां जगदंबा) के द्वार पर हिच लेना है।

क्यों हर नवरात्रि में गूंजता है यह गाना?

गुजराती गानों की बात हो और ‘ढोलिडा ढोल धीमो धीमो वागाड़’ का जिक्र न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। यह गाना गरबा खेलने वालों के बीच खास पहचान बना चुका है। नवरात्रि के दौरान लोग कितने भी थके क्यों न हों जब यह गाना बजता है तब लोग गरबा खेलने के लिए उठ खड़े होते हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: इस गाने को लोकप्रिय बनाने में टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की भी अहम भूमिका रही है। शो में नवरात्रि और गरबा के दौरान यह गाना सुनने को मिलता है। इतना ही नहीं, जेठालाल के फोन की रिंगटोन भी यही है। यही वजह है कि टीवी पर इसे देखने वाले कई दर्शकों के लिए भी यह गाना नवरात्रि की खास यादों से जुड़ गया है।

यहां सुनिए पूरा गाना

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘ढोलिडा ढोल रे वागाड़’, इस गाने का मतलब जानते हैं आप? इसके बिना अधूरे हैं गरबे