
धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना दोबारा होगी रिलीज, एक्टर को दिया जाएगा ट्रिब्यूट
धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना तो आपने देखी होगी जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म हिट थी और अब सालों बाद मूवी को दोबारा थिएटर पर रिलीज किया जा रहा है।
धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हो गया था जिससे अभी तक परिवार वाले और फैंस का दुख कम नहीं हुआ है। हेमा मालिनी और सनी देओल, बॉबी धर्मेंद्र की कई प्रेयर मीट रखवा चुके हैं। धर्मेंद्र जिन्हें बॉलीवुड का ही मैन कहा जाता था उनकी परफॉर्मेंस ने हमेशा सबका दिल जीता हौ अब लगभग 1 महीने के बाद उन्हें ट्रिब्यूट दिया जा रहा है, उनकी फिल्म यमला पगला दीवाना को फिर से रिलीज करके।
धर्मेंद्र को दिया जाएगा ट्रिब्यूट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को री रिलीज करके एक्टर को ट्रिब्यूट दिया जाएगा, उनके सिनेमा को दिए उनके योगदान के लिए।
पहले थी सुपरहिट
बता दें कि यमला पगला दीवाना साल 2011 में रिलीज हुई थी और यह फैंस को काफी पसंद आई थी। इसमें धर्मेंद्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल थे। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। इसे टीवी और ओटीटी पर भी काफी पसंद किया जाता है।
रिलीज डेट में किए गए बदलाव
रिपोर्ट्स यह भी हैं कि फिल्म री रिलीज डेट में कुछ बदलाव हुए हैं। पहले फिल्म को इसी शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को रिलीज करने का प्लान था, लेकिन धुरंधर के तूफान के बीच अभी फिल्म को रिलीज करना उन्हें सही नहीं लगा। अब फिल्म को 1 जनवरी 2026 को रिलीज करने का प्लान किया जा रहा है। हालांकि फाइनल फैसला कुछ दिनों में कर दिया जाएगा।
यमला पगला दीवाना की बात करें तो फिल्म को समीर कौशिक ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 2011 की हिट फिल्म में से एक थी।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह अब फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले थे, लेकिन रिलीज से पहले वह दुनिया को छोड़कर चले गए। इक्कीस 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




