
जब घंटों तक सबको बेवकूफ बनाते रहे थे धर्मेंद्र, लस्सी के ग्लास में पी रहे थे बीयर, पोल तब खुली जब...
धर्मेंद्र अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान खाली वक्त में जमकर मस्ती किया करते थे। उनका यही अंदाज उनके कोस्टार्स को बहुत पसंद था।
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबे वक्त तक चले इलाज के बाद उन्होंने 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र का चुलबुला और गर्मजोशी से मिलने वाला अंदाज फिल्मी दुनिया में उनके को-स्टार्स को हमेशा याद रहेगा। धर्मेंद्र शूटिंग सेट पर इतना पॉजिटिव माहौल रखा करते थे कि कोई भी उनके साथ काम करना चाहता था। कम लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र ने एक बार शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा किया था जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू को बहुत देर तक बुद्धू बनाए रखा।
पूरी कास्ट और क्रू को बनाया बेवकूफ
धर्मेंद्र दरअसल अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जब उन्हें बीयर पीनी थी और उन्होंने प्रोडक्शन स्टाफ से कहा कि वो एक ऐसा झाग तैयार करें जिससे देखने वाले को लगे कि वो ग्लास में बीयर नहीं बल्कि लस्सी पी रहे हैं। ऐसा ही किया गया। धर्मेंद्र सेट पर बड़े मजे से अपनी बीयर एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन देखने वालों को लग रहा था कि उनके हाथ में लस्सी है। जब एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी उनकी तरफ बढ़ीं और पूछा कि वो क्या पी रहे हैं तब धर्मेंद्र समझ गए कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।
जब मौसमी ने मांगा लस्सी का ग्लास
कहते हैं कि धर्मेंद्र ने मुस्कुराकर जवाब दिया- लस्सी है। लेकिन जब मौसमी ने कहा कि उन्हें भी पीनी है और ग्लास मांगा, तो धर्मेंद्र ठहाके मारकर हंस पड़े और माना कि उन्होंने लस्सी के ग्लास में असल में बीयर ली हुई है। धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' होगी जिसमें धर्मेंद्र पर्दे पर नजर आएंगे। धर्मेंद्र की पिछले दिनों जब तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें वापस डिसचार्ज करवा दिया गया और लोगों को लगा कि शायद वो ठीक हो जाएंगे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




