Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDharmendra throwback interview he says wish sunny bobby sit with me
चाहता हूं सनी-बॉबी मेरे पास बैठें, बातें करें... धर्मेंद्र का ये इमोशनल इंटरव्यू हर बच्चे के लिए है बड़ा सबक

चाहता हूं सनी-बॉबी मेरे पास बैठें, बातें करें... धर्मेंद्र का ये इमोशनल इंटरव्यू हर बच्चे के लिए है बड़ा सबक

संक्षेप:

धर्मेंद्र के बेटे सनी और बॉबी उनका बहुत खयाल रखते हैं। उनकी बीमारी में भी उनके परिवार ने दिन-रात एक कर दिया। अब धर्मेंद्र का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें धर्मेंद्र बोले थे कि बुजुर्ग मां-बाप को बच्चों का पास ना बैठना अखरता है।

Nov 18, 2025 04:40 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार है, यह जानकर उनके चाहने वाले खुश हैं। इस बीच इंटरनेट पर धर्मेंद्र का एक पुराना वीडियो वायरल है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें वह बताते हैं कि सनी और बॉबी उनसे डरते हैं। उनके पास बैठते नहीं, शूटिंग में बिजी रहते हैं। ऐसे में उन्हें अपने पिता की याद आती है जो उनसे कहते थे कि जल्दी घर आया करें। धर्मेंद्र ने मलाल जताया कि काश अपने पिता को दोस्त बनाया होता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिमाग में चलती थीं अप्सराएं

धर्मेंद्र का यह पुराना इंटरव्यू एशियन पेंट्स के यूट्यूब चैनल का है। उन्होंने बताया कि उनके पिता टीचर थे। वह चाहते थे कि धर्मेंद्र भी टीचर बनें। धर्मेंद्र बोले, मेरे तो दिमाग में दिलीप साब चल रहे थे। अप्सराएं मधुबाला, नरगिस। एक फिल्म में मैंने प्रोफेसर का रोल किया और बाबूजी से कहा कि इस फिल्म को देखना। वह बोले, 'उल्लू के पट्ठे जो प्रोफेसर मैं बनाना चाह रहा हूं वो तू बना नहीं।' वह खुश भी थे कि बेटे को ऐसा मकाम मिला है।

सनी-बॉबी नहीं बैठ पाते साथ

धर्मेंद्र आगे बताते हैं कि उनके पिता काफी स्टिक्ट थे उन पर पिता की ही छाप है। धर्मेंद्र बोले, सनी बॉबी भी वैसे ही मुझसे डरते हैं। चाहता हूं कि सनी-बॉबी मेरे पास बैठें, बात करें। आज मुझे लगता है कि बाऊजी मेरे दोस्त भी होते तो कितना अच्छा लगता है। हम कुछ चीजें याद करते हैं। दोस्ती हो जाना भी जरूरी होती है। मैं मिस करता हूं कि बेटे मेरे साथ कभी बैठते नहीं। आते हैं, पापा मैं चला, मैं शूटिंग पर जा रहा हूं। मैं भी ऐसे ही करता था।

मां भी करती थी इंतजार

धर्मेंद्र बोलते हैं,बाऊजी कभी-कभी गेट के पास वॉचमैन से बात कर रहे हैं या कभी छड़ी पर अपना माथा टिकाकर बैठे रहते थे। मैं सोचता क्या बाऊजी, क्या सोच रहे हो, कुछ चाहिए? वो कहते,'नहीं बेटे, नौकर-चाकर बंगला गाड़ियां सब कुछ तो है। क्या चाहिए मुझे, तुम बस जल्दी आ जाया करो शूटिंग से।' थोड़ी देर मेरे पास बैठ जाया करो तो मैं गले लगाकर निकल जाता था। शाम को मैं लौटकर देखता तो मेरी मां थुड्डी पर हथेली रखे बैठी रहती थी। वो भी यही बात कहती थी।

मां-बाप चाहते हैं प्यार

धर्मेंद्र बोले, उन्हें हमारी कंपनी चाहिए थी। ऐसा लगता था कि वो हमसे वही लाड़ चाहते थे जो उन्होंने हम पर लुटाया है। हमारे अंदर एक बच्चा हाथ फैलाए खड़ा है। सीने से लगा लो। आज जो मुझे महसूस होता है, वो हर मां-बाप के दिल में होता है। धर्मेंद्र बोलते हैं कि आज जिस दर्द से मैं गुजर रहा हूं, उससे मेरे मां-बाप भी गुजरे होंगे, काश उसको तब मिटाया होता।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।