Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDharmendra left this blockbuster film because of a promise he made, Amitabh became a superstar with this role
धर्मेंद्र ने एक कसम की वजह से छोड़ दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, अमिताभ इसी किरदार से बने सुपरस्टार

धर्मेंद्र ने एक कसम की वजह से छोड़ दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, अमिताभ इसी किरदार से बने सुपरस्टार

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बीच गहरी दोस्ती देखी गई है। दोनों ने कई फिल्मों में शानदार काम किया। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि अमिताभ के करियर की पहली बड़ी फिल्म धर्मेंद्र ने एक कसम की वजह से छोड़ दी थी।

Nov 26, 2025 10:57 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी शुरुआती फिल्में सभी फ्लॉप रही। फिर उनके करियर में 1973 में आई फिल्म जंजीर आई जिसने एक्टर के करियर की दिशा ही बदल दी। इसी फिल्म ने अमिताभ को इंडस्ट्री का एंग्री मैन बना दिया। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि पहले ये फिल्म धर्मेंद्र के हिस्से आई थी। धर्मेंद्र को कहानी पसंद आई और उन्होंने इसे सलमान खान के पिता सलीम खान से खरीद लिया। लेकिन बाद में एक कसम की वजह से इसमें काम नहीं कर पाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धर्मेंद्र ने खरीदी कहानी

धर्मेंद्र ने टीवी शो आपकी अदालत में इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने फिल्म नहीं करने के पीछे का सही कारण बताया था। धर्मेंद्र ने कहा था, “जंजीर मेरी फिल्म थी। मैंने ये फिल्म सलीम से 17,000 में खरीदी थी। कहानी मेरे पास पड़ी हुई थी और मैं इसे करना चाहता था। उस समय प्रकाश मेहरा इतने एक्साइटेड थे कि कहते रहते थे, ‘पाजी मुझे दे दो, कहानी मैं बनाऊंगा। आप कर लो।’ लेकिन मुझे प्रोडक्शन की समझ नहीं थी, तो मैंने सोचा कि ठीक है, वो बनाएंगे तो बना लें।”

बहन को किया वादा

धर्मेंद्र बताते हैं कि फिल्म छोड़ने की असली वजह उनके परिवार से जुड़ी थी।उन्होंने कहा, “हमारी एक बहन थी, मिस्टर विवेक की पत्नी। उन्होंने एक फिल्म बनाई थी और शायद उन्होंने कभी प्रकाश मेहरा को किसी पिक्चर के लिए अप्रोच किया होगा। किसी वजह से उन्होंने मना कर दिया था। इसी बात से मेरी बहन को बहुत दुख था। उन्होंने मुझे वादा लिया कि तुम प्रकाश मेहरा के साथ फिल्म नहीं करोगे। मैं घर वालों और बहन के कहने पर इमोशनल बंधन में बंध गया। बहुत दुख हुआ, लेकिन बहन की कसम की वजह से मुझे ‘जंजीर’ छोड़नी पड़ी।”

अमिताभ बने हीरो

धर्मेंद्र ने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए देव आनंद, राजकुमार जैसे नाम भी सुझाए, लेकिन आख़िरकार फिल्म अमिताभ बच्चन के पास गई और वही इसके मुकद्दर में था। “सच कहूं तो ‘जंजीर’ मेरे हाथ से छूट गई, पर जो होना लिखा होता है वही होता है। आज ‘जंजीर’ अमिताभ की फिल्म के नाम से जानी जाती है और उन्होंने इसे अमर कर दिया।” इस तरह से इंडस्ट्री को अमिताभ बच्चन के रूप में एंग्री मैन मिला।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।