Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdharmendra juhu house expansion of one more floor, contraction work started
धर्मेंद्र के निधन के बाद एक फ्लोर और बढ़ाया जा रहा है उनका बंगला, बच्चों के लिए छोटा पड़ा घर

धर्मेंद्र के निधन के बाद एक फ्लोर और बढ़ाया जा रहा है उनका बंगला, बच्चों के लिए छोटा पड़ा घर

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके जुहू वाले बंगले को और बड़ा किया जा रहा है। इसी घर में अभी सनी और बॉबी देओल के परिवार रह रहे हैं। लेकिन अब घर में एक और फ्लोर जोड़ा जा रहा है।

Jan 18, 2026 07:25 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर को एक्टर ने अपने मुंबई स्थित जुहू वाले घर में अपनी आखिरी सांस ली थी। ये वही घर है जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ रहता है। अब ये घर एक फ्लोर और बढ़ा होने वाला है। एक्टर की डेथ के बाद घर को बड़ा करने का फैसला लिया गया है। पिछले कुछ समय से बंगले के अंदर काम चल रहा है। ये वही घर है जहां धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश कौर और बच्चों के साथ रहते थे।

धर्मेंद्र का घर हो रहा है बड़ा

सेलेब्रिटी जर्नलिस्ट विक्की लालवानी के मुताबिक धर्मेंद्र का जुहू वाले बंगले में एक और फ्लोर जुड़ने वाला है। घर के बाहर क्रेन देखी गई थी। घर के कंपाउंड में काम होते देखा गया है। ईटाइम्स ने अपने सूत्र के हवाले से बताया 'बच्चे बड़े हो रहे हैं। उन्हें और ज्यादा स्पेस की जरूरत है'। इसी रिपोर्ट में बताया गया कि रेनोवेशन का ये काम अगले चार से पांच महीने तक चलने वाला है।

ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र के करियर की एक ऐसी फ्लॉप फिल्म जो बजट भी नहीं निकाल पाई
ये भी पढ़ें:इन फिल्मों में हो गई थी धर्मेंद्र के किरदार की मौत, परफॉरमेंस ने छोड़ी थी छाप
बॉबी देओल सनी देओल और धर्मेंद्र

मॉडर्न है धर्मेंद्र का बंगला

धर्मेंद्र का ये जुहू वाला बंगला मॉडर्न डिज़ाइन के साथ बनाया गया था। इस घर में सनी देओल, पत्नी पूजा और उनके दोनों बेटे और बहू रहती हैं। बॉबी देओल की पत्नी तान्या, उनके दोनों बेटे इसी घर में रहते हैं। अब मां प्रकाश कौर और धर्मेंद्र की बहन और उनके बच्चे साथ रहते हैं। इतने बड़े परिवार के साथ ये घर अब छोटा पड़ने लगा है। इसलिए घर में एक और फ्लोर जोड़ा जा रहा है। खास बात ये है कि इस घर के इंटीरियर का काम बॉबी देओल की पत्नी तान्या ने किया है।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

बता दें, धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर ने 24 नवंबर 2025 को अपनी आखिरी सांस ली। एक्टर के निधन के बाद उन्हें आखिरी बार फिल्म इक्कीस में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन एक्टर की परफॉरमेंस ने तारीफें बटोरी। अब सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 ऑडियंस को एंटरटेन करने आ रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।