Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडDharmendra health updates Live: सलमान खान ने धर्मेंद्र को बताया अपनी इन्सपिरेशन, कहा- वो मेरे पिता समान हैं

Dharmendra health updates Live: सलमान खान ने धर्मेंद्र को बताया अपनी इन्सपिरेशन, कहा- वो मेरे पिता समान हैं

Dharmendra Health Updates: धर्मेंद्र (89) इस समय करीबियों के बीच अपने घर पर हैं। उनका घर पर ट्रीटमेंट चल रहा है और वहां डॉक्टर्स भी देखे गए। हेमा ने लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है।

Dharmendra health updates Live: सलमान खान ने धर्मेंद्र को बताया अपनी इन्सपिरेशन, कहा- वो मेरे पिता समान हैं

धर्मेंद्र

Kajal Sharma| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 14 Nov 2025 02:47 PM IST
हमें फॉलो करें

धर्मेंद्र घर पर ट्रीटमेंट ले रहे हैं। उनके परिवार ने यह फैसला लिया ताकि वह अपनों के बीच रहें। हेमा मालिनी ने कहा कि इस बात से राहत है कि वह अब अस्पताल में नहीं हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर सभी परेशान हैं। धर्मेंद्र के बच्चे सो नहीं पा रहे। धर्मेंद्र को देखने घर पर कई सिलेब्स पहुंच रहे हैं। डॉक्टर्स को भी मंगलवार शाम घर के बाहर देखा गया। बुधवार को उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाया गया है।

14 Nov 2025, 02:45:12 PM IST

सलमान खान ने धर्मेंद्र को बताया अपना इन्सपिरेशन

सलमान खान का ‘दबंग: द टूर रीलोडेड’ दोहा स्थित एशियन टाउन एम्फीथिएटर में होने वाला है। कार्यक्रम से पहले, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान से पूछा गया, "90 के दशक के बच्चों के जिम में सलमान और हनुमान जी की तस्वीरें होती थीं, लेकिन आपकी प्रेरणा कौन थे?" इसका जवाब देते हुए सलमान ने बताया कि उनकी इन्सपिरेशन धर्मेंद्र जी हैं और वह उनके पिता समान हैं।

14 Nov 2025, 10:21:12 AM IST

प्रज्ञान ओझा ने धर्मेंद्र के वीडियो पर किया रिएक्ट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने एक्स पर धर्मेंद्र के वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘कुछ पल बेहद निजी होते हैं और उन्हें निजी ही रहने देना चाहिए। ऐसी मुश्किल घड़ी में हमारी जिम्मेदारी है कि हम संवेदनशीलता और सम्मान दिखाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की अफवाहों या चर्चाओं में न पड़ें और न ही इन्हें फैलाएं।’

14 Nov 2025, 08:49:15 AM IST

जया प्रदा का पोस्ट

जया प्रदा ने लिखा, ‘आदरणीय धरम जी, आपकी तबीयत के बारे में सुनकर मन बहुत व्यथित हुआ। आप हमेशा से हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए प्रेरणा, हौसले और गरिमा के प्रतीक रहे हैं। आपकी सादगी और आपका जज्बा आज भी करोड़ों दिलों को छूता है। दिल से प्रार्थना है कि आप जल्द स्वस्थ हों और पहले की तरह अपनी ऊर्जा और मुस्कान के साथ सबका मन मोहते रहें। स्नेह और शुभकामनाओं सहित, जया प्रदा।’

14 Nov 2025, 08:11:17 AM IST

Dharmendra Health Updates: IFTDA ने की निंदा

भारतीय फिल्म और टेलीविजन निदेशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर हो रही कुछ पपराजी कवरेज पर सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने जिस तरह बेपरवाही और दखलअंदाजी से धर्मेंद्र की सेहत पर रिपोर्टिंग की, वह शर्मनाक और अनैतिक है। इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है, और संघ चाहता है कि ऐसी हरकतें दोबारा न हों, इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।

13 Nov 2025, 10:29:40 AM IST

Dharmendra Health Updates: घर के बाहर मीडिया को देख सनी नाराज

धर्मेंद्र घर पर ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इस बीच मीडिया उनके बंगले के बाहर जुटा है। गुरुवार को यह देखकर सनी देओल को मीडिया पर गुस्सा आ गया। सनी हाथ जोड़कर बोले, आपके मां-बाप हैं। आपके बच्चे हैं। शरम नहीं आती।

13 Nov 2025, 10:15:08 AM IST

Dharmendra Health Updates: धर्मेंद्र की हेल्थ पर बोलीं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र की हेल्थ पर हेमा मालिनी ने सुभाष के झा से बात की। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए आसान समय नहीं है। धर्मेंद्रजी की हेल्थ हमारे लिए बड़ा चिंता का विषय है। उनके बच्चे सो नहीं पा रहे। मैं कमजोर नहीं दिख सकती, बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। हां पर मैं खुश हूं कि वह घर वापस आ गए हैं। हमें राहत है कि वह अस्पताल से बाहर हैं। उन्हें उन लोगों के बीच रहना चाहिए जिन्हें वह प्यार करते हैं। बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है। कृपया हमारे लिए दुआ करें।'

12 Nov 2025, 08:15:15 PM IST

Dharmendra Health Updates: गोविंदा ने दिया धर्मेंद्र की हेल्थ का अपडेट

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेता गोविंदा ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। गोविंदा ने बताया, “धर्मेंद्र जी अब ठीक हैं, उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वो घर पर हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते, लेकिन दिग्गज अभिनेता धीरे-धीरे बेहतर महसूस कर रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

12 Nov 2025, 07:32:01 PM IST

Dharmendra Health Updates: डॉक्टर क्या कह रहे हैं?

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आज सुबह लगभग 7:30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल के डॉ. राजीव शर्मा ने एक अपडेट देते हुए बताया कि आवश्यक उपचार प्राप्त करने के बाद, अभिनेता "पूरी तरह संतुष्ट" होकर अस्पताल से विदा हुए हैं।

12 Nov 2025, 06:59:38 PM IST

Dharmendra Health Updates:धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे असित मोदी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र से मिलने उनके घर गए। हालांकि, उन्होंने अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में प्रेस से कोई बात नहीं की।

12 Nov 2025, 05:46:20 PM IST

Dharmendra Health Updates: फैंस का जमावड़ा

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब घर पर उनकी देखरेख की जा रही है। ऐसे में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के लिए उनके आवास के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया है।

12 Nov 2025, 05:16:48 PM IST

Dharmendra Health Updates: अमिताभ बच्चन ने की धर्मेंद्र से मुलाकात

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में अब सुधार है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और परिवार ने उन्हें घर शिफ्ट कर दिया है। सनी देओल की टीम ने बताया कि अब धर्मेंद्र की देखभाल घर पर ही की जाएगी। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनका हालचाल जानने उनके घर पहुंच रहे हैं। इनमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं, जो अपने पुराने दोस्त से मिलने पहुंचे।

12 Nov 2025, 02:57:11 PM IST

Dharmendra health updates Live: गोविंदा ने धर्मेंद्र के लिए की दुआ

हॉस्पिटल से निकलने के बाद गोविंदा धर्मेंद्र के लिए बोले, मैं शुभेच्छा प्रदान करता हूं। ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं। ऊपर वाले ने ऐसी पर्सनैलिटी पैदा की है इस देश में। हम सब पंजाबी हैं। देश में जहां-जहां जाएंगे लोग गर्व करते हैं।

12 Nov 2025, 11:00:41 AM IST

Dharmendra health updates Live: ऐसे बॉलीवुड के ही-मैन बने धर्मेंद्र

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए अक्सर पोस्ट करते हैं। वह ही-मैन बनने का किस्सा भी बता चुके हैं। किस्सा फूल और पत्थर फिल्म का है। यह 1966 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने शक्ति सिंह का रोल किया था जो कि रफ ऐंड टफ लेकिन इमोशनल दिल का आदमी था। एक इमोशनल सीन में शक्ति शराब पीकर एक महिला को सड़क पर लेटे देखता है। उसे देखकर निकलने के बजाये अपनी शर्ट उतारकर महिला को ओढ़ा देता है। धर्मेंद्र का ऐसा करना सीन में नहीं था बल्कि उन्होंने खुद डायरेक्टर को सलाह दी थी कि ऐसा करना चाहिए। जिससे दर्शकों को किरदार अच्छे दिल का लगे। धर्मेंद्र का शर्ट उतारना दर्शकों को बहुत पसंद आया। तब इसके बहुत चर्चे हुए। फिल्म के जबरदस्त हिट होने में इस सीन का भी योगदान माना जाता है। तबसे धर्मेंद्र की इमेज बदल गई और वह बॉलीवुड के ही-मैन बन गए जिसके पास ताकत होने के साथ अच्छा दिल भी है।

12 Nov 2025, 10:21:37 AM IST

Dharmendra health updates Live: सुनीता ने की धर्मेद्र के जल्द ठीक होने की कामना

मंगलवार को धर्मेंद्र को देखकर लौटे गोविंदा की तबीयत बिगड़ गई। वह देर रात घर पर बेहोश हो गए और उनकी जांचें करवाई जा रही हैं। गोविंदा के लीगल अडवाइजर दोस्त ललित बिंदल ने पीटीआई को बताया, 'वह शाम को बेहोश हो गए थे और मुझे कॉल किया। मैं उन्हें क्रिटिकेयर हॉस्पिटल लाया। उनके टेस्ट चल रहे हैं।' इस बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। उन्होंने पैप्स से धर्मेंद्र की हेल्थ पर बात की। बोलीं, 'गोविंदा गया था कल उनसे मिलने। मैं मुंबई में नहीं थी। वो हमारी फैमिली का सबसे फेवरिट एक्टर हैं। वो ही-मैन हैं। मैं माता रानी से कल से प्रार्थना कर रही हूं कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं पहले की तरह।'

12 Nov 2025, 10:10:31 AM IST

Dharmendra health updates Live:प्रेग्नेंसी में धर्मेंद्र का पोस्टर देखती थीं सुनीता

सुनीता आहूजा एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वह धर्मेंद्र की डाई हार्ड फैन हैं। उन्होंने बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान धर्मेंद्र का पोस्टर देखती रहती थीं ताकि उनका बच्चा धर्मेंद्र जैसा खूबसूरत हो। धर्मेंद्र भी बता चुके हैं कि जब उन्हें सुनीता के स्नेह के बारे में पता चला था तो उन्होंने सुनीता को आशीर्वाद देने के लिए बुलाया था।

12 Nov 2025, 10:03:45 AM IST

Dharmendra health updates Live: धर्मेंद्र परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट, दुआओं के लिए शुक्रिया

सनी देओल की टीम की तरफ से स्टेटमेंट आया है, 'मिस्टर धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह घर पर ही ट्रीटमेंट लेंगे। हम मीडिया और पब्लिक से रिक्वेस्ट करते हैं कि किसी तरह के कयास लगाने से और इस वक्त परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनकी रिकवरी और लंबी उम्र के लिए सबके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं का आभार जताते हैं। प्लीज उनका सम्मान करें क्योंकि वह (धर्मेंद्र) आपसे प्यार करते हैं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।