Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDharmendra health sparks speculation as unverified reports claim he is on a ventilator wife Hema Malini gave update
हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र की हेल्थ का अपडेट, बोलीं- हम उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं

हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र की हेल्थ का अपडेट, बोलीं- हम उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं

संक्षेप: Dharmendra Health Update: अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह वेंटिलेटर पर हैं। अब उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपडेट दिया है।

Mon, 10 Nov 2025 05:49 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल गईं। किसी ने दावा किया कि वो वेंटिलेटर पर हैं, तो किसी ने उनकी हालत को गंभीर बताया। लेकिन इन सारी अटकलों पर अब उनकी पत्नी और मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी ने विराम लगा दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या बोलीं हेमा मालिनी?

हेमा मालिनी सोमवार के दिन धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हो रहा है और फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में हेमा ने कहा, “धर्मेंद्र जी अब बेहतर हैं, हम सब उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।”

सनी और बॉबी ले रहे हैं हालचाल

ईटाइम्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की तबीयत फिलहाल गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उनके सभी जरूरी पैरामीटर्स की निगरानी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सनी देओल और बॉबी देओल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार अस्पताल जाकर उनका हालचाल ले रहे हैं।

दिसंबर में मनाएंगे 90वां जन्मदिन

धर्मेंद्र 8 दिसंबर के दिन 90 साल के हो जाएंगे। बता दें, पिछले कुछ सालों में उन्हें कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसी साल अप्रैल में उनकी आंख की ग्राफ्ट सर्जरी हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद वे फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए थे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।