
धर्मेंद्र का आखिरी इंटरव्यू वायरल, सबसे की इक्कीस को लेकर रिक्वेस्ट; बोले थे- यह दिल को...
धर्मेंद्र का पिछले साल नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अब 1 जनवरी को उनकी आखिरी फिल्म रिलीज हुई है इक्कीस जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है।
1 जनवरी को फिल्म इक्कीस रिलीज हुई है। फिल्म में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया लीड रोल में हैं। वहीं धर्मेंद्र भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म थी, वह इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। अब फिल्म की रिलीज के बाद धर्मेंद्र का फाइनल इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद्र ने सबसे एक अपील की है।
क्या बोले थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र बोलते हैं कि मेरी फिल्म इक्कीस रिलीज हो रही है, आप जरूर इसे देखें। इस फिल्म को श्रीराम डायरेक्ट कर रहे हैं। वह काफी अच्छे डायरेक्टर हैं। उन्होंने जॉनी गद्दार फिल्म बनाई थी। यह बॉर्डर पर बनी फिल्म है, दिल को छू लेने वाली और काफी अच्छी फिल्म है।
धर्मेंद्र ने कहा था भारत पाकिस्तान दोनों देश देखे फिल्म
बता दें कि इससे पहले सनी ने भी बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया था सोशल मीडिया पर। उसमें धर्मेंद्र बोलते हैं कि धर्मेंद्र काफी अच्छी फिल्म है और मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को यह फिल्म देखनी चाहिए। मैं खुश और दुखी भी हूं क्योंकि आज मेरा शूट का लास्ट डे है। अगर मुझसे गलती हो गई तो मुझे माफ करना।
वैसे धर्मेंद्र और डायरेक्टर श्रीराम पहले भी साथ काम कर चुके हैं और यह दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने फिल्म जॉनी गद्दार में काम किया था।
इक्कीस देखना चाहते थे धर्मेंद्र
कुछ दिनों पहले श्रीराम ने बताया था कि कैसे धर्मेंद्र इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड थे। श्रीराम ने उन्हें आधी फिल्म दिखा दी थी, लेकिन आधी रह गई थी। श्रीराम ने बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह उन्हें पूरी फिल्म नहीं दिखा पाए।
इक्कीस पहले दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया और इसकी रिलीज डेट 1 जनवरी की गई।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




