Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDharmendra Discharged From Hospital Family Issues First Official Statement Sunny Deol team here is what it says
धर्मेंद्र के घर पहुंचते ही परिवार ने जारी किया पहला बयान; अनुरोध है कि…

धर्मेंद्र के घर पहुंचते ही परिवार ने जारी किया पहला बयान; अनुरोध है कि…

संक्षेप:

Dharmendra Discharged: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया है। एक्टर के डिसचार्ज होने के बाद फैमिली की तरफ से पहला आधिकारि स्टेटमेंट भी आ गया है। अब धर्मेंद्र की देखरेख घर पर ही होगी। 

Nov 12, 2025 09:46 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया है। एक्टर अपने घर पर पहुंच गए हैं। धर्मेंद्र के घर पहुंचने के बाद सनी देओल की टीम की तरफ से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया गया है कि धर्मेंद्र की देखरेख अब घर पर ही की जाएगी। साथ ही, लोगों से अनुरोध किया गया है कि परिवारव की प्राइवेसी का ध्यान रखें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवार का आधिकारिक बयान

बुधवार को धर्मेंद्र को अस्पताल से डिसचार्ज किया गया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की टीम की और से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि अब धर्मेंद्र की देखरेख घर में ही होगा। साथ ही, मीडिया और लोगों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं।

परिवार की निजता का रखें ख्याल

आधिकारिक बयान में कहा गया- “श्री धर्मेंद्र को अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया और उनकी रिकवरी अब घर पर होगी। हम मीडिया और लोगों से अनुरोध करते हैं कि किसी भी तरह की अटकलबाजी न करें और इस वक्त में उनकी और उनके परिवार की निजता का ख्याल रखें।”

इस आधिकारिक बयान में आभार भी व्यक्त किया गया है। सनी देओल की टीम की ओर से कहा गया- "हम उनके निरंतर स्वास्थ्य लाभ, अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। प्लीज उनका सम्मान करें क्योंकि वह आपसे प्यार करते हैं।"

ये भी पढ़ें:Dharmendra health updates: घर पहुंचे धर्मेंद्र, परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट

बता दें, 10 नवंबर को खबर आई थी कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं। उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद धर्मेंद्र से अस्पताल में मिलने बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की भी खबरें वायरल हो रही थीं जिसके बाद हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने गलत खबरें न फैलाने का अनुरोध किया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।