Dharmendra Death: नहीं रहे बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र, लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा

Dharmendra Death: नहीं रहे बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र, लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा

संक्षेप:

Dharmendra Death: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र नहीं रहे। 89 साल की उम्र में एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। इस खबर से परिवार के साथ फिल्म जगत और उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। एक्टर ने कई शानदार किरदारों से ऑडियंस को कई दशकों तक एंटरटेन किया।

Nov 24, 2025 02:04 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dharmendra Deol Passed Away: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र ने आज मंगलवार (24 नवंबर 2025) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र की सेहत बीते काफी वक्त से नासाज थी और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। आज उनके निधन की खबर ने परिवार समेत फैंस को बड़ा सदमा दे दिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर को लंबे समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कुछ समय पहले उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इस दौरान उनकी बेटियां भी पिता से मिलने पहुंची थीं। अब धर्मेंद्र नहीं रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस उम्र में भी काफी एक्टिव थे

उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र काफी एक्टिव थे। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए थे और लगातार अपने हल्के-फुल्के व्यायाम करने या फिर सैर करने के वीडियो या फोटो डालते रहते थे। पिछले दिनों ही उन्होंने एक यॉट की सवारी करते हुए एक वीडियो साझा किया था। अगले महीने अपना 90 वां जन्मदिन मनाने वाले थे। ऐसी भी खबरें थीं कि दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल बड़े धूम-धाम से पिता का 90 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने की तैयारी में थे।

आखिरी फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी के साथ नजर आए थे और उनके काम को खूब सराहा गया था। आने वाले दिनों में उन्हें श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में देखा जाना था। धर्मेंद्र का इस दुनिया से जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा है।

धर्मेंद्र की बॉलीवुड में उपलब्धियां

धर्मेंद्र को आजादी के बाद बॉलीवुड के सबसे कामयाब और लोकप्रिय कलाकारों में गिना जाता है। शोले (1975), चुपके चुपके (1975), अनुपमा (1966), फूल और पत्थर (1966), धरम वीर (1977) और राम बलराम (1980) उनकी सुपरहिट और यादगार फिल्मों में गिनी जाती हैं। अपनी पर्सनैलिटी, लुक्स और दमदार अंदाज की वजह से उन्हें 'बॉलीवुड का हीमैन' टाइटल दिया गया। धर्मेंद्र 2004 में भाजपा के टिकट पर बठिंडा से लोकसभा सांसद भी रहे थे। हालांकि सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका सीमित रही, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वे हमेशा केंद्र में रहे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।