
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के निधन की फेक न्यूज पर भड़कीं हेमा मालिनी, बोलीं- बेहद अपमानजनक
Dharmendra Deol Health Update: हेमा मालिनी ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र ठीक हो रहे हैं।
धर्मेंद्र के बारे में चल रहीं गलत खबरों पर हेमा मालिनी ने अपनी नाराजगी जताई है। हेमा ने ट्वीट करके लिखा है कि यह बहुत अपमानजनक है कि वह ठीक हो रहे हैं फिर भी लोग ऐसी खबरें फैला रहे हैं। बता दें कि 10 नवंबर को सूचना आई थी कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं। इसके बाद देररात तक उन्हें देखने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं मंगलवार सुबह उनकी टीम ने पुष्टि कि धर्मेंद्र नहीं रहे। इस बीच यह खबर सर्कुलेट हो गई जिस पर हेमा मालिनी ने ट्वीट करके गुस्सा जताया है।

एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
हेमा मालिनी ने लिखा, “जो हो रहा है, वह अक्षम्य है! कोई जिम्मेदार चैनल कैसे किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकता है जो इलाज का जवाब दे रहा है और धीरे-धीरे ठीक हो रहा है? यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक है। कृपया परिवार की निजता और उनकी भावनाओं का सम्मान करें।”
ईशा देओल ने भी किया खंडन
निधन की खबरों पर धर्मेंद्र-हेमा की बेटी ईशा देओल भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने लिखा है कि पापा रिकवर हो रहे हैं।
धर्मेंद्र की अगली फिल्म
धर्मेंद्र बहुत जल्द फिल्म 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी सिमर भाटिया नजर आएंगे।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


