
सनी-बॉबी ही नहीं, धर्मेंद्र ने इस सुपरस्टार को बताया तीसरा बेटा! कहा था- 'मुझ पर गया है क्योंकि मेरी तरह रंगीन मिजाज...'
संक्षेप: धर्मेंद्र से मिलने अमिताभ बच्चन, गोविंदा सहित तमाम सितारे उनके घर उनसे मिलने पहुंचे। हर कोई धर्मेंद्र के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में अब धर्मेंद्र का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिग बॉस के मंच का है, जहां धरम जी अपने बेटे बॉबी के साथ पहुंचे थे।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के फैंस के लिए ये वक्त काफी मुश्किलों भरा है। एक्टर की गंभीर हालत को लेकर उनकी फैमिली और फैंस हर कोई चिंता में हैं। बीत दिनों धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर ही ट्रीटमेंट चल रहा है। एक्टर से मिलने अमिताभ बच्चन, गोविंदा सहित तमाम सितारे उनके घर उनसे मिलने पहुंचे। हर कोई धर्मेंद्र के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में अब धर्मेंद्र का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिग बॉस के मंच का है, जहां धरम जी अपने बेटे बॉबी के साथ पहुंचे थे।

धर्मेंद्र ने सलमान को कहा अपना तीसरा बेटा
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 4' में बतौर गेस्ट बनका धर्मेंद्र अपने बेटे बॉबी देओल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान धर्मेंद्र ने सलमान को न सिर्फ अपना तीसरा बेटा कहा, बल्कि मस्ती करते हुए उनकी टांग भी खींची। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद्र, सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'वैसे मैं तो कहूंगा, ये मेरा बेटा है। मेरे तीन बेटे हैं- तीनों जज्बाती हैं, खुद्दार हैं, ट्रांसपेरेंट हैं।'
ये मेरी तरह रंगीन मिजाज है
इसके बाद धर्मेंद्र सलमान की ओर देखते हुए आगे कहते हैं, 'पर ये (सलमान) मुझ पर थोड़ा ज्यादा गया है।' इसके बात सुनते ही सलमान और बॉबी दोनों जोर से हंसने लगते हैं। वहीं, बॉबी ने अपने पिता की बात से सहमति जताते हुए अपना सिर हिला देते हैं। धर्मेंद्र ने आगे बताया क्यों सलमान उन पर ज्यादा क्यों गए। उन्होंने कहा, 'क्योंकि ये रंगीन मिजाज है और मेरी तरह ठुमका भी लगाता है।' यह सुनकर बॉबी देओल और सलमान खान और भी जोर से हंसते हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




