Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDharmendra asthi visarjan in Haridwar Bobby Deol breaks down in tears hugs Sunny Deol son Karan Deol
धर्मेंद्र की अस्थि विसर्जन करते वक्त टूट गए बॉबी देओल, सनी के बेटे करण को लगाया गले

धर्मेंद्र की अस्थि विसर्जन करते वक्त टूट गए बॉबी देओल, सनी के बेटे करण को लगाया गले

संक्षेप:

Dharmendra: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार के दिन देओल परिवार ने नम आंखों से उनकी अस्थियों को विसर्जित किया। वहीं बॉबी देओल टूट गए।

Wed, 3 Dec 2025 04:44 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा नदी में विसर्जित कर दी गई हैं। ये पल, ये क्षण देओल परिवार के लिए काफी इमोशनल रहा। अस्थि विसर्जित करने गए सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल और परिवार के अन्य सदस्य काफी इमोशनल हो गए। सामने आए वीडियो में बॉबी की आंखों से आंसू निकलते दिखे। वह खुद को रोक नहीं पाए और करण को गले लगाकर रोने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार के दिन पहुंचे थे हरिद्वार

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देओल परिवार मंगलवार के दिन ही हरिद्वार पहुंच गया था। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निजी अनुष्ठान के बारे में कोई भी विवरण देने से मना किया था। बुधवार सुबह उन्होंने हरिद्वार के एक घाट पर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों को विसर्जित किया। सफेद वस्त्र पहने देओल परिवार पवित्र संस्कार करते समय बहुत इमोशनल हो गए और एक दूसरे को गले लगाकर रोने लगे।

बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

अस्थि विसर्जन से पहले, परिवार ने 27 नवंबर को मुंबई में ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नाम से प्रेयर मीट रखी थी। इस प्रेयर मीट में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा और ऐश्वर्या राय जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने दिवंगर एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी थी।

हेमा मालिनी ने जाता अफसोस

फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी ने प्रेयर मीट में हेमा मालिनी के साथ हुई बातचीत शेयर की। उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी ने दुख जताया कि प्राइवेट फ्यूनरल की वजह से फैंस धर्मेंद्र को आखिरी बार नहीं देख पाए। उन्होंने कहा, “हेमा मालिनी ने बहुत दुख के साथ कहा कि उन्हें अफसोस है कि उनके फैंस को उन्हें आखिरी बार देखने का मौका नहीं मिला। और उन्होंने मुझसे मां जैसे लहजे में कहा, ‘धर्मेंद्र, अपनी पूरी जिंदगी में, कभी नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार देखे। उन्होंने अपना दर्द अपने करीबी रिश्तेदारों से भी छुपाया। और जब कोई इंसान गुजर जाता है, तो फैसला परिवार का होता है’।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।