शोले में धर्मेंद्र ने कर रखी थी कैमरामैन से सेटिंग, जानिए क्यों हर रीटेक के लिए दिया करते थे 20 रुपये
Dharmendra: भारतीय सिनेमा जगत से धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ा धक्का है। धर्मेंद्र का चुलबुला अंदाज शूटिंग सेट पर किसी को बोर नहीं होने देता था। चलिए जानते हैं उनका ऐसा ही एक यादगार किस्सा।

बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार्स में से एक, लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र की तबीयत बीते काफी वक्त से नासाज थी और पिछले दिनों वो कुछ वक्त के लिए हॉस्पिटल में भी भर्ती थे। धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ा धक्का है। शोले से लेकर धरम वीर तक उनकी हर आइकॉनिक फिल्म भारतीय सिनेमा जगत को एक नए पायदान पर ले गई। धर्मेंद्र की रौबदार आवाज जहां पर्दे पर लोगों को भाती तो वहीं रियल लाइफ में उनका चुलबुला अंदाज सबका दिल जीत लेता।
जब जान बूझकर करवाते थे रीटेक
धर्मेंद्र के बारे में एक मशहूर किस्सा है कि जब वो फिल्म शोले की शूटिंग कर रहे थे, तब जान बूझकर रीटेक करवाया करते थे। धर्मेंद्र के बारे में कहा जाता है कि वो शोले की शूटिंग के दौरान हेमा को पसंद करने लगे थे और लाइट मैन और कैमरा पर्सन को पैसे दिया करते थे, ताकि वो जान बूझकर शॉक खराब करवा दें और फिर से रीटेक करना पड़े। धर्मेंद्र की ऐसी तमाम चुलबुली हरकतें हैं जिनके चलते शूटिंग सेट पर माहौल हल्का बना रहता और सभी का काम में दिल लगा रहता था।
हर रीटेक के लिए देते थे 20 रुपये
शोले की बॉलीवुड की कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है, जिसमें धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। फिल्म की कहानी 2 दोस्तों की कहानी थी, जिन्हें ठाकुर गब्बर नाम के विलेन को मारने के लिए ले आता है। फिल्म में रोमांस से लेकर ड्रामा तक और एक्शन से लेकर थ्रिलर तक सब कुछ था। फिल्म में धर्मेंद्र (वीरू) के हेमा मालिनी (बसंती) के साथ कई रोमांटिक सीन थे और कहा जाता है कि धरम पाजी हर रोमांटिक सीन का रीटेक करवाने के लिए लाइटमैन और कैमरा वाले को 20 रुपये देते थे।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



