धनुष की फिल्म ‘कर’ के प्रमोशन इवेंट में फीमेल फैन ने की पैर छूने की कोशिश, देखें फिर क्या हुआ
साउथ इंडस्ट्री में एक्टर्स को लोग भगवान की तरह ट्रीट करते हैं, खासकर तमिल इंडस्ट्री में। अब धनुष एक इवेंट में थे तो उन्हें देखने भीड़ जुटी। इसके बाद एक महिला उनके पैरों पर झुक गई।

धनुष अपनी अपकमिंग फिल्म कारा का प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उनका एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में धनुष से मिलने एक फीमेल फैन आती है। वह उनसे बातें करती है और झुककर बैठ जाती है। धनुष उन्हें रोकते हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर लोग लिख रहे हैं कि तमिल इंडस्ट्री में सिलेब्रिटी को भगवान बनाने का चलन चरम पर है।
धनुष के पैरों पर झुकी महिला
धनुष अपनी फिल्म कारा के प्रमोशंस के लिए कोयंबटूर पहुंचे। वहां इंवेंट में काफी भीड़ जुटी। लोगों ने एयरपोर्ट से वेन्यू तक लाइन लगा रखी थी। धनुष के पास एक फीमेल फैन पहुंची। धनुष ने उसे देखकर हाथ जोड़े। वह इमोशनल होकर उनसे बात करने लगी। इसी बीच वह महिला अचानक घुटनों पर बैठकर उनके सामने झुकी। वह धनुष के पैर छूती इससे पहले उन्होंने महिला को हाथ पकड़कर उठा दिया फिर हाथ मिलाए फिर फोटो भी क्लिक करवाई। धनुष महिला की हरकत से थोड़े शॉक्ड दिख रहे थे।
वीडियो पर कमेंट्स
इस वीडियो पर लोग लिख रहे हैं कि तमिल इंडस्ट्री में फैनिज्म काफी ज्यादा है। धनुष भी इस महिला प्रशंसक की हरकत से चौंक गए। एक यूजर ने लिखा है कि सेलिब्रिटीज की पूजा नहीं करनी चाहिए, चाहे वे कितने पावरफुल हों। एक और ने लिखा है कि ये लोग एक्टर्स को भगवान की तरह क्यों ट्रीट करते हैं।
बताया मेनिफेस्टेशन का पावर
इवेंट में धनुष ने फैन्स को पॉजिटिव मैसेज दिए। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि खुद पर यकीन रखें और अपने गोल पर फोकस करें। धनुष ने भगवत गीता की लाइन बोली। साथ ही मेनिफेस्टेशन के पावर पर बात की। उन्होंने बताया कि नैशनल अवॉर्ड मिलने से काफी पहले ही उन्होंने खुद को इसे लेते हुए विजुअलाइज (कल्पना) कर लिया था।
धनुष को मिल चुके 4 नैशनल अवॉर्ड्स
बता दें कि धनुष को डेब्यू के करीब नौ साल बाद आडुकलम फिल्म के लिए नैशनल अवॉर्ड मिला था। 2019 में भी उन्हें असुरन फिल्म के लिए भी बेस्ट एक्टर का नैशनल अवॉर्ड मिला था। धनुष को दो बार प्रोडक्शन के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वह कुल 4 नैशनल अवॉर्ड्स जीत चुके हैं।
कारा की रिलीज डेट
धनुष की फिल्म कारा 30 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है। मूवी में धनुष कारा के रोल में हैं। वह डकैत बने हैं। वह दिन-दहाड़े एक बैंक रॉबरी करते हैं। कारा का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओटीटी पर इसके हिंदी, मलयालम और कन्नड़ डब वर्जन्स होंगे।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


