
Tere Ishq Mein Box Office: धनुष-कृति की फिल्म ने 11 दिन में कमाए 100 करोड़, धुरंधर ने लगाए सिर्फ 4 दिन
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में ने 11 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि रणवीर सिंह की धुरंधर ने 100 करोड़ सिर्फ 4 दिन में कमा कर आगे का रास्ता आसान कर दिया है।
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में ने 11 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि रणवीर सिंह की धुरंधर ने 100 करोड़ सिर्फ 4 दिन में कमा कर आगे का रास्ता आसान कर दिया है।
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। एक अनोखी और दिल छू लेने वाली लव स्टोरी होने के कारण फिल्म ने आज की ऑडियंस को खासा प्रभावित किया है। धनुष पहले ही रांझणा और अतरंगी रे जैसी फिल्मों से एक जुनूनी रोमांटिक हीरो की पहचान बना चुके हैं, और अब कृति संग उनकी जोड़ी को भी खूब सराहना मिल रही है। इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर भी दिख रहा है। हालांकि रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई को 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में स्ट्रगल करना पड़ा।
तेरे इश्क में का 11 दिन का बिजनेस
धनुष और कृति की फिल्म तेरे इश्क में ने पहले दिन 16 करोड़ के साथ जबरदस्त शुरुआत की थी। फिल्म ने अपने पहले वीक में 83.65करोड़ कमा लिए थे। लेकिन 100 करोड़ तक पहुंचने में 11 दिन लग गए। दरअसल, इसी बीच धुरंधर रिलीज हो गई और तेरे इश्क में की कमाई तेजी से गिर गई। दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.75, दूसरे शनिवार 5.7 करोड़, दूसरे रविवार 6.9 करोड़,और आज दूसरे सोमवार को खबर लिखने तक 2.50 करोड़ कमाए हैं। 11 दिन की कुल कमाई 102.50 करोड़ हुई है। जबकि रणवीर सिंह की फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में 117 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म एक अनोखी और इमोशनल लव स्टोरी पर आधारित है। कहानी में धनुष शंकर के किरदार में दिखते हैं, जबकि कृति मुक्ति के रोल में नजर आती हैं। दोनों की केमिस्ट्री और परफॉरमेंस को ऑडियंस ने बेहद पसंद किया। फिल्म का टाइटल ट्रैक और बाकी गाने रिलीज के समय से ही सुनने वालों की प्लेलिस्ट में बने हुए हैं और इसकी पॉपुलैरिटी ने भी बॉक्स ऑफिस को मजबूती दी है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




