Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdhanush kriti sanon film tere ishq me box office collection day 7
Tere Ishq Mein Box Office: धुरंधर रिलीज से पहले ही कम हुई धनुष-कृति की फिल्म की कमाई, 7वें दिन कमाए इतने

Tere Ishq Mein Box Office: धुरंधर रिलीज से पहले ही कम हुई धनुष-कृति की फिल्म की कमाई, 7वें दिन कमाए इतने

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की कमाई रणवीर सिंह की धुरंधर की रिलीज से पहले ही धीमी हो गई है। फिल्म ने अपने 7 दिन के समय में अब तक सिर्फ इतने करोड़ कमाए हैं। गुरुवार को हुई सबसे कम कमाई।

Dec 04, 2025 09:44 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज के बाद से खबरों में बनी हुई है। एक अनोखी लव स्टोरी जिसकी कहानी आज की ऑडियंस को भी प्रभावित कर रही है। धनुष पहले ही रांझणा और अतरंगी रे जैसी फिल्मों से ऑडियंस के बीच अपने जुनूनी रोमांटिक हीरो की छवि बना चुके हैं। अब तेरे इश्क में भी उन्हें पसंद किया जा रहा है। कृति के साथ उनकी जोड़ी जम रही है जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नजर आ रहा है। हालांकि, अपने सांतवे दिन फिल्म की कमाई में कमी जरूर आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म की कमाई

फिल्म तेरे इश्क में की कमाई की बात करें तो 16 करोड़ की दमदार शुरुआत करने के बाद उम्मीदें बढ़ गई थी। फिल्म में अपने पहले वीकेंड के शनिवार को 17 करोड़, रविवार को सबसे ज्यादा 19 करोड़, सोमवार को 8.75, मंगलवार को 10.25 करोड़, बुधवार को 6.85 करोड़ और गुरुवार को सबसे कम 3.94 करोड़ का बिजनेस किया है। इन 7 दिनों में फिल्म ने अब तक 81.79 की कमाई कर ली है। अब कल रणवीर सिंह की धुरंधर की रिलीज के बाद शायद धनुष की फिल्म पिछड़ जाए। ऐसे में फिल्म के लिए मोटी कमाई कर पाना अब मुश्किल नजर आ रहा है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक अनोखी लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में धनुष शंकर नाम के शख्स के किरदार में हैं और कृति बनी है मुक्ति। बताया जा रहा है ये दोनों एक्टर्स की बेस्ट परफॉरमेंस से एक है। ऑडियंस ने इस अनोखी लव स्टोरी को पसंद किया है। फिल्म का टाइटल ट्रैक, और अन्य गाने पहले ही ऑडियंस के बीच अपनी जगह बना चुके हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।