तो इस वजह से हुआ युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक? सामने आई नई रिपोर्ट
- धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अलग हो गए हैं। दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों के अलग होने का असल कारण क्या है।

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का आधिकारिक तौर पर 20 मार्च को तलाक हो गया है। पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि चहल और धनश्री ने कम्पैटिबिलिटी इशू की वजह से अलग होने का फैसला लिया है। वहीं अब नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि वे कहां रहेंगे, इस सवाल ने दोनों के बीच दूरियां पैदा कर दी थी।
तलाक की असल वजह?
वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी के मुताबिक, शादी के बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा हरियाणा में रहने लगे थे। शादी के कुछ दिनों बाद, धनश्री ने मुंबई शिफ्ट होने की इच्छा जताई, लेकिन चहल नहीं माने। चहल चाहते थे कि उनकी वाइफ उनके मां-बाप के साथ हरियाणा में ही रहे।
हरियाणा-मुंबई ने किया दोनों को अलग?
विक्की लालवानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “शादी के बंधन में बंधने के बाद, युजवेंद्र चहल और धनश्री हरियाणा में चहल के माता-पिता के साथ रहने चले गए थे और जरूरत पड़ने पर ही मुंबई आते थे। इस मुंबई-हरियाणा ने दोनों के बीच मतभेद पैदा कर दिए और दोनों की शादी टूट गई। दरअसल, युजवेंद्र अपने माता-पिता के पास रहना चाहते थे और धनश्री मुंबई में।”
एलिमनी
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को एलिमनी के तौर पर 4.75 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई है। कहा जा रहा है कि युजवेंद्र चहल ने तलाक से पहले ही धनश्री को 2.37 करोड़ रुपये दे दिए थे। वहीं 2.38 करोड़ रुपये तलाक के फाइनल होने के बाद दिए हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


