गुलाबी साड़ी में नजर आईं धनश्री वर्मा, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- पवन सिंह की डिमांड...
धनश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनश्री साड़ी में नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नाम लिख रहे हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आईं धनश्री वर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनश्री वर्मा साड़ी में नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा के इस वीडियो पर लोग कह रहे हैं कि धनश्री वर्मा ने पवन सिंह से किया वादा पूरा कर दिया है।
धनश्री का साड़ी में वीडियो वायरल
धनश्री वर्मा का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें धनश्री रेड ब्लॉउज और पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। धनश्री के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्यार लुटाया है। लोग कमेंट्स में कह रहे हैं कि धनश्री वर्मा बहुत ज्यादा सुंदर लग रही हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नाम लिखा है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
धनश्री की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- पवन सिंह की ये डिमांड थी, पूरी तो करनी ही थी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- पवन सिंह ने इन्हें गलती से अच्छी सलाह दे दी। एक यूजर ने लिखा- पवन सिंह की धन्ना।
शो में धनश्री के साथ थे पवन सिंह
बता दें, पवन सिंह भी राइज एंड फॉल में धनश्री के साथ कंटेस्टेंट थे। शो के दौरान पवन सिंह ने धनश्री से कहा था- वो साड़ी और बिंदी में खूबसूरत दिखेंगी और मेकर्स से उनके लिए साड़ी-बिंदी भेजने की भी अपील की थी। हालांकि, पवन सिंह को बिहार चुनाव के चलते शो को बीच में ही छोड़ कर चले गए थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


