Dhamaal 4 X Review: दर्शकों को कैसी लगी 'धमाल 4', किसी ने कहा 'क्रिंज कॉमेडी', तो किसी ने 'घटिया कॉमेडी'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 'धमाल 4' आज यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अजय देवगन की फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। कई लोगों को फिल्म में कॉमेडी और एक्शन बेहद पसंद आ रही है, तो कई को इसमें वही पुराना तड़का नजर आ रहा है।  

Dhamaal 4 X Review: दर्शकों को कैसी लगी 'धमाल 4', किसी ने कहा 'क्रिंज कॉमेडी', तो किसी ने 'घटिया कॉमेडी'

Dhamaal 4 X Review: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की 'धमाल 4' को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से बज बना हुआ था। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये 'धमाल 4' आज यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अजय देवगन की फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। कई लोगों को फिल्म में कॉमेडी और एक्शन बेहद पसंद आ रही है, तो कई को इसमें वही पुराना तड़का नजर आ रहा है। वहीं, कई लोगों को लीड एक्टर्स से ज्यादा सपोर्टिंग एक्टर्स की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की है। फिल्म रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर 'धमाल 4' को लेकर ट्विटर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। आइए देखते हैं इस फिल्म ने दर्शकों को एंटरटेन किया या फिर बोर?

फिल्म 'धमाल 4' की कास्ट

डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा संजय मिश्रा, रवि किशन, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख भी अहम किरदार में हैं। 'धमाल 4' ने कॉमेडी के डोज के साथ फिर से पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। बरसों से, 'धमाल 4' फ्रैंचाइजी ने ऑडियंस के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है। ऐसे में हर किसी की नजरें अब 'धमाल 4' के कलेक्शन और टिकी है।

कई लोगों को फिल्म की कॉमेडी लगी क्रिंज

पहले शो खत्म होते ही, मूवी देखने वालों ने X पर अपने रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'बन गया कूल। धमाल 4 = क्रिंज कॉमेडी। बच्चों को भी हंसी नहीं आएगी।' कुछ दर्शकों ने फिल्म के तकनीकी पहलुओं की भी आलोचना की। एक X यूजर ने कमेंट किया, 'धमाल 4' के मेकर्स इतने आलसी हैं कि बैक-स्टोरी मोंटाज दिखाने के लिए घटिया क्वालिटी के AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। Instagram और YouTube के क्रिएटर्स इससे बेहतर काम करते हैं।'

अजय की परफॉर्मेंस की कर रहे तारीफ

एक और दर्शक को लगा कि फिल्म ने कुछ हिस्सों में ही अच्छा किया, लेकिन अजय देवगन की कॉमिक परफॉर्मेंस की तारीफ की। यूजर ने लिखा, 'धमाल 4' इंटरवल: यह ऐसा है कि आपको भी पता था कि आप क्या चाहते हैं। जीरो उम्मीदें हैं, लेकिन फिर भी यह काम नहीं करता। कुल मिलाकर भी वो 'धमाल' के नजरिए से हिट और मिस है। मोमेंट्स हैं लेकिन वो भी स्ट्रेची है। हालांकि अजय देवगन को 'उस' कॉमिक रूप में देखकर अच्छा लगा।' एक ने कहा कि फिल्म में अजय ने पूरी कमान संभाली है। वो फिल्म में नहीं होते तो फिल्म पूरी बकवास होती। एक और यूजर ने लिखा, 'रितेश देसमुख, अजय देवगन इस डिज्नी जैसे मैडकैप कॉमेडी एडवेंचर में बहुत सारे इनहाउस रेफरेंस हैं।'

'धमाल 4' के बारे में

'धमाल 4' की कहानी मशहूर शैतान सिंह के 100 साल पुराने छिपे हुए खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है। खजाने की जगह का राज पृथ्वी (उपेंद्र लिमये) की कमजोर याददाश्त में छिपा है। जब यह राज खुलता है, तो एक रहस्यमयी आइलैंड तक पहुंचने के लिए जबरदस्त और तेज दौड़ शुरू हो जाती है, जिस पर एक बड़ा सा 'एम' बना होता है। हर किरदार खजाने तक सबसे पहले पहुंचने के लिए दूसरे को मात देने की कोशिश करता है, जिससे ढेर सारा कन्फ्यूजन, गलत सुराग और भाग-दौड़ वाले मजेदार हालात बनते हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।