Dhamaal 4 Trailer: 'वेलकम टू द जंगल से तो अच्छा ही है', क्या आपने देखा धमाल 4 का ट्रेलर?
Trailer Release: धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक बार फिर धमाल बॉयज खजाना ढूंढने निकलेंगे। ट्रेलर देख लोग कह रहे हैं कि कम से कम वेलकम टू द जंगल से तो अच्छी ही ट्रेलर है।

अजय देवगन की धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। धमाल 4 में एक बार फिर सब लोग खजाने की खोज में निकलेंगे। ट्रेलर में कई जगहों पर स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को ट्रेलर पसंद आया है। लोग इस ट्रेलर की तुलना वेलकम बैक टू द जंगल से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कम से कम ट्रेलर वेलकम टू द जंगल से तो अच्छा ही है।
धमाल की याद दिलाती ट्रेलर की शुरुआत
ट्रेलर की शुरुआत पार्ट 1 वाले धमाल के एक आइकॉनिक डायलॉग से होती है। आवाज आती है, अपने राइट साइड में देखिए व्हील की राइड साइड में एक रेड बटन है। इसके बाद एक उंगली आकर एक बटन दबाती है। और आवाज आती है दबा दिया। फिर आवाज आती है, नहीं दबाना था।
इस बार कहां छिपा है खजाना
इसके बाद सभी लोग एक पहाड़ पर लटके आदमी को बचाने के लिए एक दूसरे का हाथ पकड़े खड़े होते हैं, वो पूछते हैं खजाना कहां है। पहाड़ से लटका हुआ आदमी कहता है, खजाना भूल जाओ। अरशद वारसी बोलते हैं किसी से लिया उधार है जो भूल जाएं। फिर आवाज आती है जाना एम के नीचे हैं। इतना बोलते ही वो आदमी नीचे गिर जाता है।
पहले वाली धमाल की आएगी याद
ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग है जो आपको पुरानी धमाल की याद दिलाएंगे, जैसे मानव का वो डायलॉग कि ऐसी सिचुएशन में अपने आप आगे कैसे आ जाता हूं। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख,जावेद जाफरी, रवि किशन, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
ट्रेलर देख क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स
फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है। कमेंट सेक्शन में बहुत सारे यूजर्स ने लिखा- इसका ट्रेलर वेलकम बैक टू द जंगल से तो अच्छा ही है। एक यूजर ने लिखा- अरशद वारसी का दशक, पहले वेलकम टू द जंगल अब धमाल 4 में भी। ये साल अरशद वारसी के नाम। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये फिल्म नहीं है, हमारा बचपन है। आदि-मानव की जोड़ी वापस आ गई है। एक ने कहा- रवि किशन जैक स्पैरो (अगर आपको पता है तो पता है)। एक ने कहा- इतने दिनों से हंसी नहीं आ रही थी, आज आ गई।
कब रिलीज हो रही धमाल 4?
धमाल 4 को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


