अजय देवगन की धमाल 4 इस दिन OTT पर हो सकती है रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे
Dhamaal 4 OTT Release Details: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 की OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए इस एडवेंचर कॉमेडी फिल्म को आप कब और कहां देख सकेंगे।

अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इस फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। जंगल एडवेंचर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर भी 124 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की OTT रिलीज डिटेल भी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिलहाल फिल्म थिएटर पर कमाई कर रही है। आने वाले दिनों में कलेक्शन का आंकड़ा बढ़ सकता है।
धमाल 4 की OTT रिलीज
धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म धमाल 4 में पुरानी कास्ट के साथ अंजलि आनंद, संजीदा शेख, रवि किशन जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर की जाएगी। OTT रिलीज डेट की ऑफिसियल जानकारी नहीं है लेकिन नियम के मुताबिक थिएटर रिलीज के 4 से 6 हफ्तों के बीच फिल्म OTT पर आ जाती है। ऐसे में जाना जा रहा है कि धमाल 4 अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।
धमाल 4 की कमाई
फिल्म के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो धमाल 4 रिलीज के बाद से लगातार सधी हुई कमाई कर रही है। रविवार को इस फिल्म ने 12।75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म ने 10 दिनों में कुल 124।50 कमा लिए हैं। फिल्म दूसरे हफ्ते में और कितनी कमाई करती है ये देखने का इंतजार हो रहा है। ये है अब तक की कमाई का आंकड़ा-
| पहला दिन | 14.00 करोड़ रुपये |
|---|---|
| दूसरा दिन | 22.50 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 28.50 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 8.75 करोड़ रुपये |
| पांचवा दिन | 9.50 करोड़ रुपये |
| छठा दिन | 6.75 करोड़ रुपये |
| सांतवा दिन | 6.00 करोड़ रुपये |
| आठवा दिन | 5.35 करोड़ रुपये |
| नौवा दिन | 10 करोड़ रुपये |
| दसवां दिन | 12.50 करोड़ रुपये |
| कुल | 124.50 करोड़ रुपये |
धमाल 4 को लेकर क्रिटिक्स
धमाल फ्रेंचाइजी हमेशा से ऑडियंस के लिए खास रही है। लेकिन चौथी कड़ी से फिल्म क्रिटिक्स कुछ खास खुश नहीं दिखे। कुछ के मुताबिक इस फिल्म की कॉमेडी का स्तर बहुत पुराना और घिसा हुआ है। वहीं कुछ ने मेकर्स से कॉमेडी फिल्मों में नयापन लाने की बात कही है। धमाल 4 की बात करें तो इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले डायरेक्टर ने कई जबरदस्त फिल्में बनाई हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


