Dhamaal 4 Day 6: 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर बिखेरा जलवा, 6 दिनों में 'सिकंदर' और 'शैतान' को पछाड़ा
Dhamaal 4 Day 6 Collection: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने उनकी ही ‘शैतान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

अजय देवगन की कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही इस फिल्म ने महज 6 दिनों के भीतर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इतना ही नहीं, 7 बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
‘धमाल 4’ का 6 दिनों का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद की फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार छलांग लगाई और वर्किंग डेज में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। यूं तो छठवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है, लेकिन कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 'शैतान' और 'सिकंदर' जैसी बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिए हैं।
डे 1 (शुक्रवार): 14 करोड़ रुपये
डे 2 (शनिवार): 22.50 करोड़ रुपये
डे 3 (रविवार): 28.50 करोड़ रुपये
डे 4 (सोमवार): 8.75 करोड़ रुपये
डे 5 (मंगलवार): 9.50 करोड़ रुपये
डे 6 (बुधवार): 6.50 करोड़ रुपये
125 करोड़ के करीब पहुंची वर्ल्डवाइड कमाई
शुरुआती 6 दिनों के शानदार सफर के बाद 'धमाल 4' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 89.75 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में ये आंकड़ा 107.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओवरसिज बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 17.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसके साथ ही इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 124.36 करोड़ रुपये हो गया है।
फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन
आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि 'धमाल 4' ने 89.75 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड ओपनिंग वीकेंड के साथ सलमान खान की 'सिकंदर' (88.50 करोड़ रुपये) और आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' (88.46 करोड़ रुपये) जैसी बड़ी फिल्मों को बारीक अंतर से पछाड़कर बढ़त हासिल कर ली है। इसके अलावा आलिया भट्ट स्टारर 'अल्फा' (46.89 करोड़ रुपये) और अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' (79.75 करोड़ रुपये) भी वीकेंड की इस दौड़ में काफी पीछे छूट गई हैं।
धमाल 4 - 89.75 करोड़ रुपये (6 दिन का कलेक्शन)
सिकंदर - 88.50 करोड़ रुपये (एक हफ्ते का कलेक्शन)
सितारे जमीन पर - 88.46 करोड़ रुपये (एक हफ्ते का कलेक्शन)
तेरे इश्क में - 82.03 करोड़ रुपये (एक हफ्ते का कलेक्शन)
शैतान - 81.60 करोड़ रुपये (एक हफ्ते का कलेक्शन)
भूत बंगला - 79.75 करोड़ रुपये (एक हफ्ते का कलेक्शन)
कॉकटेल 2 - 67.81 करोड़ रुपये (एक हफ्ते का कलेक्शन)
अल्फा - 46.89 करोड़ रुपये (एक हफ्ते का कलेक्शन)
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

