Dhamaal 4 Box Office Day 1: अजय देवगन की धमाल 4 ने की शानदार शुरुआत, अक्षय की फिल्म अब भी आगे
Dhamaal 4 Box Office Day 1:अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने पहले दिन शानदार कमाई कर अक्षय कुमार को वेलकम टू द जंगल को टक्कर दी है। इस वीकेंड ये फिल्म धमाका कर सकती है। जानिए कितने करोड़ के साथ की ओपनिंग।

अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म क्रिटिक्स हो या थिएटर से बाहर निकलती ऑडियंस, फिल्म को अच्छा फीडबैक मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन की ये कॉमेडी फिल्म पहले से थिएटर में ऑडियंस को हंसा रही वेलकम टू द जंगल को टक्कर दे सकती है। अजय की धमाल ने पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ धमाका कर दिया है। इस वीकेंड फिल्म की कमाई का आंकड़ा डबल हो सकता है।
फिल्म का पहले दिन बॉक्स ऑफिस
10 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन स्टारर फिल्म धमाल 4 ने अपने पहले दिन 13.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। फिल्म में नजर आ रहे एक्टर्स ने ऑडियंस और क्रिटिक्स को प्रभावित किया है। धमाल की पिछली सीरीज ने भी ऑडियंस को एंटरटेन करने के साथ शानदार कमाई की है। ऐसे में धमाल 4 की कमाई का फ्यूचर चमकदार लग रहा है। वहीं अगर अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल के पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो वो 15.25 करोड़ था। ऐसे में फिलहाल अक्षय आगे चल रहे हैं।
डायरेक्टर की धमाल
धमाल 4 का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया है जो इससे पहले धमाल सीरीज की सभी फिल्में डायरेक्ट की हैं। उनकी डायरेक्ट की हुई फिल्मों की लिस्ट में ग्रैंड मस्ती, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, इश्क, दिल जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। अब उनकी धमाल 4 भी कमाल कर रही है।
फिल्म की कास्ट
अजय देवगन की पिछली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस छाप नहीं छोड़ पाया था। दे दे प्यार दे 2 एवरेज रही और सन ऑफ सरदार 2 फ्लॉप रही। ऐसे में धमाल 4 से ऑडियंस को उम्मीदें हैं। फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट की बात करें तो इस बार एक्ट्रेस संजीदा शेख, अंजलि आनंद, संजय मिश्रा ईशा गुप्ता, उपेंद्र लिमाये और ब्रिजेंद्र काला नजर आ रहे हैं। फिल्म की खासियत ये है कि इसमें AI के जरिए एक्टर सतीश कौशिक को भी दिखाया गया है।
धमाल 4 की कहानी
धमाल 4 की कहानी चार किरदारों के इर्दगिर्द रची गई है जो 50 करोड़ की लालच में मुसीबतें अपने नाम कर लेते हैं। इस बार इन्हें एक M को खोजना है जिसके नीचे 50 करोड़ का खजाना छुपा हुआ है। कहानी में आगे कई मजेदार सीन और किरदार आते हैं जो इस फिल्म को डबल एंटरटेनिंग बना देते हैं। रवि किशन के किरदार को पसंद किया जा रहा है। अंजलि आनंद की परफॉरमेंस शानदार है। फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


