Dhamaal 4 Box Office: सोमवार के सदमे से उबरी 'धमाल-4', पांचवें दिन तक इतनी हुई कुल कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dhamaal 4 Box Office Collection: कॉमेडी ड्रामा मूवी धमाल-4 की कमाई का ग्राफ एक बार फिर ऊपर की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन धीरे-धीरे कमबैक की तरफ बढ़ती दिख रही है।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

अजय देवगन और अरशद वारसी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'धमाल-4' की कमाई का ग्राफ बॉक्स ऑफिस पर गोली की रफ्तार से आगे बढ़ा था। लेकिन फिर सोमवार को कमाई में 70% की बड़ी गिरावट आई, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर फिल्म अपना बजट रिकवर करने की तरफ कदम बढ़ाती नजर आई है। रिलीज के बाद पांचवें दिन धमाल-4 की कमाई में 8.6% का उछाल दर्ज किया गया। फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 9 करोड़ 50 लाख रुपये रही है।

रिलीज के बाद अभी तक की कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल-4 का ओपनिंग डे कलेक्शन 14 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 22 करोड़ 50 लाख रुपये रही। तीसरे दिन फिल्म ने 28 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए और चौथे दिन यह आंकड़ा घटकर महज 8 करोड़ 75 लाख रुपये रह गया। पांचवें दिन, यानि मंगलवार को फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक नेट कमाई 9 करोड़ 50 लाख रुपये हो चुकी है। यह आंकड़ा सोमवार की तुलना में 8% से थोड़ा ज्यादा है। हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े जारी किए जाने का इंतजार है।

धमाल-4 का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म की मंगलवार तक की नेट कमाई 83 करोड़ 25 लाख रुपये हो चुकी है। बात ग्रॉस कलेक्शन की करें तो इस मामले में नंबर 99 करोड़ 44 लाख रुपये के करीब हो चुका है। पांचवें दिन फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन सिर्फ 1 करोड़ 50 लाख रुपये रहा और अभी तक का कुल ओवरसीज कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो चुका है। रिलीज के बाद से लेकर अभी तक का फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 115 करोड़ 44 लाख रुपये हो चुका है। मालूम हो कि IMDb पर 7 से ज्यादा रेटिंग वाली इस फिल्म को बनाने में 200 करोड़ रुपये की लागत आई है।

फिल्म का बजट और क्या है कहानी?

यानि प्रॉफिट जोन में कदम रखने के लिए इस मूवी को 200 करोड़ का नेट कलेक्शन क्रॉस करना होगा। जिस रफ्तार के कमाई का ग्राफ ऊपर जा रहा है, उससे लगता है कि दूसरा वीकेंड तक फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। बात फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की करें तो एक बार फिर खजाने वाली कहानी है। स्टार कास्ट में अजय और अरशद के अलावा जावेद जाफरी, रवि किशन, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार कमाए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर वेलकम-5 के साथ है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।