Dhamaal 4 Day 3: ₹100 करोड़ के करीब पहुंची धमाल-4, रविवार को बढ़कर इतनी हो गई कुल कमाई
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: महज तीन दिनों में धमाल-4 की कमाई का ग्राफ 100 करोड़ के करीब आ पहुंचा है। रिलीज के बाद से लेकर अभी तक हर दिन फिल्म की कमाई बढ़ती गई है।

अजय देवगन और अरशद वारसी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'धमाल-4' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गोली की रफ्तार से दौड़ रही है। फिल्म को IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है और कमाई का ग्राफ भी लगातार ऊपर जा रहा है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस सुपरहिट कॉमेडी मूवी फ्रेंचाइजी में अजय देवगन के अलावा अंजली आनंद, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, रवि किशन, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो यह अभी तक कुल मिलाकर 92 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
देशभर में चलाए जा रहे 11 हजार शोज
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म के करीब 10 हजार शोज देश भर में चलाए जा रहे थे, लेकिन इसे मिल रहे क्रेजी रिस्पॉन्स के बाद अब इसके 11 हजार से ज्यादा शोज चलाए जा रहे हैं। फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने दूसरे ही दिन 22 करोड़ 50 लाख रुपये कमा डाले। कमाई का ग्राफ तीसरे दिन और ऊपर गया और रविवार (डे3) की कमाई 28 करोड़ 50 लाख रुपये रही है।
100 करोड़ के करीब पहुंची कुल कमाई
रिलीज डेट के बाद से लेकर अभी तक मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। तकरीबन 200 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस कॉमेडी मूवी का अभी तक का कुल ग्रॉस डॉमेस्टिक कलेक्शन 78 करोड़ रुपये के लगभग रहा है। फिल्म रिलीज के बाद से लेकर अभी तक विदेशों से 14 करोड़ रुपये के करीब कमा चुकी है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ रुपये के लगभग हो चुका है। यह आंकड़ा एक हफ्ते में 200 करोड़ के लगभग पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
रविवार की कमाई में 26% का उछाल
मालूम हो कि शनिवार की तुलना में रविवार को फिल्म की कमाई में 26.7% का उछाल आया है। आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को ईवनिंग शोज में सबसे ज्यादा कमाई हो रही है। दिल्ली NCR के बाद मुंबई, अहमदाबाद, सूरत और पुणे में सबसे ज्यादा शोज चलाए जा रहे हैं। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट से लेकर अभी तक जितने भी पार्ट आए हैं, सभी को जनता का प्यार मिला है और मेकर्स के लिए ये फायदे का सौदा साबित हुए हैं। अब देखना यह है कि इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहेगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


