Dhamaal 4 Box Office Day 21: 'धमाल 4' का गेम ओवर, 'जन नायकन' के रिलीज के बाद अजय की फिल्म का हुआ बुरा हाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डायरेक्टर इंद्र कुमार की निर्देशन में बनी 'धमाल 4'एक दो नहीं बल्कि कई दमदार सितारे से सजी है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कई कलाकार अहम किरदार में हैं।

Dhamaal 4 Box Office Day 21: 'धमाल 4' का गेम ओवर, 'जन नायकन' के रिलीज के बाद अजय की फिल्म का हुआ बुरा हाल
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस डे 21

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'धमाल 4' इंद्र कुमार की निर्देशन में बनी एक शानदार कॉमडी ड्रामा है। 'धमाल 4' एक दो नहीं बल्कि कई दमदार सितारे से सजी है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कई कलाकार अहम किरदार में हैं। 'धमाल 4' को ऑडियंस और क्रिटिक्स के शानदार मिक्स रिव्यू मिले हैं। अब 'धमाल 4' के सामने विजय की 'जन नायकन' मुसीबत बनकर खड़ी है, जो 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। खैर इस फिल्म को रिलीज हुए आज 21 दिन हो गए हैं। तो लिए चलिए देखते हैं कि 'जन नायकन' के बलवा के बीच अजय की इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

'धमाल 4' का गेम हुआ ओवर

डायरेक्टर इंद्र कुमार की निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर 'धमाल 4' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 'धमाल 4' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' से हुआ। वहीं, अब इसके सामने विजय की 'जन नायकन' रिलीज हो गई। इसके बावजूद 'धमाल 4' बवाल काट रही है। ऐसे में अब 'धमाल 4' को रिलीज हुए आज तीन हफ्ते हो गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, अब इसके तीसरे गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने 21वें दिन 0.85 लाख करोड़ की शानदार की कमाई की है। ऐसे में 'धमाल 4' का अबतक का कलेक्शन भारत में 155.85 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीक 196.00 करोड़ रुपये
वीक 240.65 करोड़ रुपये
वीक 319.20 करोड़ रुपये
डे 210.85 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन155.85 करोड़ रुपये

'धमाल 4' की स्टार कास्ट के बारे में

धमाल 4 की बात करें तो इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे कलाकार नजर आएंगे। धमाल 4 एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म होगी। बता दें, फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ अजय देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर्स में इंद्र कुमार, आनंद पंडित, अशोक थकेरिया, कृष्ण कुमार, भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक का नाम भी शामिल है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'धमाल 4' का गेम ओवर, 'जन नायकन' के रिलीज के बाद अजय की फिल्म का हुआ बुरा हाल