Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देगवन और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी फिल्म धमाल-4 की कमाई का ग्राफ बॉक्स ऑफिस पर काफी तेजी से बढ़ा है।

Dhamaal 4 Box Office Collection: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल-4' रिलीज के बाद सिर्फ दो दिन के भीतर बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 50 करोड़ की कमाई कर चुकी है। डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे ही दिन कमाई में 60% की ग्रोथ देखने मिली, और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 22 करोड़ 50 लाख रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 36 करोड़ 50 लाख रुपये हो गई है।
धमाल-4 की दूसरे दिन की कमाई
बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म का अभी तक का ओवरसीज कलेक्शन 5 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह धमाल-4 का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 48 करोड़ 80 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और माना जा रहा था कि फिल्म इसे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कनवर्ट कर पाएगी। फिल्म की रिलीज डेट के बाद दूसरे ही दिन कमाई में हुई यह दमदार ग्रोथ बता रही है कि फिल्म लोगों को पसंद आई है, लेकिन क्या रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा? यह जल्द ही साफ हो जाएगा।
कितनी है IMDb रेटिंग और बजट
धमाल-4 की IMDb पर रेटिंग भी शानदार रही है। 8.1 की धमाकेदार रेटिंग के साथ फिल्म को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा है। फिल्म में अजय देवगन, अंजली आनंद, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी इसके पिछले पार्ट्स की तरह फिर एक बार खजाने की खोज के बारे में हैं। इस दौरान फिर एक बार दर्शकों को ढेर सारी मस्ती देखने को मिलेगी। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है, यानि अभी लागत निकालने में काफी वक्त है।
'वेलकम टु द जंगल' से है मुकाबला
ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो अगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यही रफ्तार जारी रखी तो सिर्फ एक ही हफ्ते में यह अपनी आधी से ज्यादा लागत रिकवर कर लेगी। बॉक्स ऑफिस पर अभी इसका मुकाबला अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' के साथ है। क्योंकि दोनों ही कॉमेडी फिल्में हैं तो ऐसे में माना जा रहा है कि ज्यादा कमाई वो फिल्म करेगी, जिसका कॉन्टेंट वाकई अच्छा है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


