Dhamaal 4: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े बड़े-बड़े नाम, दृश्यम 2 और शैतान जैसी 10 फिल्मों को पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने तीन दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और 10 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

Box Office Report

'धमाल' बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इसका चौथा पार्ट 'धमाल 4' रिलीज हो गया है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है। इतना ही नहीं, 'दृश्यम 2', 'शैतान' जैसी बॉलीवुड की 10 बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धमाल 4' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से तीन दिन में 65 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

डे 1 - 14 करोड़ रुपये

डे 2 - 22.50 करोड़ रुपये

डे 3 - 28.50 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन - 65 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें- 15 मिनट की है ये फिल्म, ऑफिस से आते वक्त देख सकते हैं आप, 8.5 है इसकी रेटिंग

'धमाल 4' की आंधी में उड़े ये बड़े नाम

'धमाल 4' के तूफान के आगे अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 2' भी बाल-बाल पीछे छूट गई। वहीं, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स की हालिया फिल्में भी इस रेस में पीछे रह गईं।

'धमाल 4' ने तोड़े इन 10 फिल्मों के रिकॉर्ड

1. धमाल 4 - 64.15 करोड़ रुपये

2. दृश्यम 2 - 64.14 करोड़ रुपये

3. वेलकम टू द जंगल - 63.47 करोड़ रुपये

4. सितारे जमीन पर - 57.30 करोड़ रुपये

5. भूल भुलैया 2 - 55.96 करोड़ रुपये

6. शैतान - 55.13 करोड़ रुपये

7. भूत बंगला - 54.50 करोड़ रुपये

8. सालार: पार्ट 1 – सीजफायर - 54 करोड़ रुपये

9. जॉली एलएलबी 3 - 51 करोड़ रुपये

10. तेरे इश्क में - 50.95 करोड़ रुपये

11. कॉकटेल 2 - 46.76 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें- 8 रेटिंग वाली हॉरर फिल्म की आई OTT रिलीज डेट, दुनिया भर से कमाए हैं 3400 करोड़

'धमाल 4' की स्टार कास्ट

फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रवि किशन हैं। इनके अलावा, इस फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी लीड रोल में हैं।

दर्शकों को भाया कॉमेडी का तड़का

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म को मिल रहे शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ और वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की भारी भीड़ के कारण फिल्म ने ये मुकाम हासिल किया है। 'धमाल 4' ने ये साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच आज भी इस फ्रेंचाइजी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्किंग डेज (सोमवार से) में भी फिल्म की पकड़ मजबूत रहने की उम्मीद है, जिससे इसके लाइफटाइम कलेक्शन के कई नए रिकॉर्ड बनाने के आसार हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।