दूल्हे का सेहरा…जानिए किसने लिखा था ये रुलाने वाला गाना, एक लाइन नहीं गा पा रहे थे नुसरत साहब

Apr 15, 2026 02:37 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्म धड़कन के गाने दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है रिकॉर्डिंग के दौरान कुछ ऐसा था स्टूडियो का माहौल। इस गीतकार की लिखी एक लाइन को गा नहीं पा रहे थे नुसरत फतेह अली खान। फीमेल वर्जन भी है अवेलेबल।

दूल्हे का सेहरा…जानिए किसने लिखा था ये रुलाने वाला गाना, एक लाइन नहीं गा पा रहे थे नुसरत साहब

साल 2000 में सकही कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की फिल्म रिलीज हुई थी धड़कन। इस फिल्म की कहानी ने छाप छोड़ दी थी। देव, अंजलि और राम की ट्रायंगल लव स्टोरी ने उस एरा को खास बना दिया था। एक्टर्स ने अपनी परफॉरमेंस से खूब तारीफें बटोरी। लेकिन सबसे ज्यादा कमाल इस फिल्म के शानदार म्यूजिक ने किया। नदीम-श्रवण ने इस फिल्म के सभी गाने 3 साल के लंबे समय में तैयार किए। लेकिन एक गाने ने खास जगह बनाई। इस फिल्म का गाना ‘दूल्हे का सेहरा’ आज भी शादियों में बजने वाला सबसे बेस्ट गाना माना जाता है। लेकिन आप जानते हैं ये गाना कैसे बना था?

गाने की अलग कहानी है

नदीम-श्रवण की जोड़ी ने फिल्म धड़कन में कुल 5 गाने रखे थे। दो गानों को रिपीट किया गया था। लेकिन शानदार गानों की लिस्ट में ‘दूल्हे का सेहरा’ ऑडियंस का फेवरेट बन गया। इस फिल्म के सभी गाने समीर अनजान ने लिखे थे। और उनका खुद का जुड़ाव भी ‘दूल्हे का सेहरा’ गाने से ही है। इस गाने को रिकॉर्ड किए जाने की एक अलग कहानी है।

गाने के बोल सुनते ही मान गए नुसरत फतेह अली खान

समीर अनजान ने बताया था कि म्यूजिक कंपोजर नदीम नुसरत फतेह अली खान के बड़े मुरीद थे। उन्होंने ‘दूल्हे का सेहरा’ के लिरिक्स सुनने के बाद खान साहब को फोन लगाया और उनसे एक गाना गाने की रिक्वेस्ट की। समीर ने कहा कि नुसरत फतेह अली खान ने कहा था कि अगर गाने में दम लगा तो वो जरूर गाएंगे। नदीम ने उन्हें अपनी बनाई धुनों के साथ गाने की जानकारी दी और वो तुरंत मान गए।

150 बार हुआ रिटेक

जिस दिन ये गाना रिकॉर्ड होना था उस दिन रिकॉर्डिंग स्टूडियो को महफ़िल की तरह सजाया गया। क्योंकि नुसरत फतेह अली खान इस गाने को महसूस कर, जमीन पर बैठकर गाने वाले थे। गाने का पहला हिस्सा रिकॉर्ड हो चुका था। लेकिन जैसे ही वो लाइन आई ‘मैं तेरे बाहों के झूले में पली बाबुल’। इस बाबुल शब्द को बोलते ही नुसरत फतेह अली खान रो पड़ते थे। उन्हें अपनी बेटियों से बहुत लगाव था और गाने के दौरान वो उन्हें याद कर रो पड़ते थे। इस लाइन को गाने के लिए उन्होंने 150 रिटेक लिए। बाद में जब नदीम को लगा कि ये आज ये गाना नहीं हो पाएगा, तो उन्होंने नुसरत फतेह अली खान से कल गाने की बात कही। लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने कंपोजर से कहा था कि ये गाना इसी बुखार में निकलेगा’। इसके बाद जो कमाल हुआ वो दुनिया जानती है। इस गाने का एक फीमेल वर्जन भी है जिसे जसपिंदर नरूला ने गाया है।


उस साल फिल्म धड़कन की 45 लाख यूनिट बेची गई थीं। फिल्म का साउंड ट्रैक उस साल का दूसरा सबसे पॉपुलर ट्रैक बना। नंबर 1 पर शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बें के गाने थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।